Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 3 वर्ष बढ़ाई गई आयु सीमा,सोशल मीडिया पर उठी थी आवाज

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में 3 वर्ष बढ़ाई गई आयु सीमा,सोशल मीडिया पर उठी थी आवाज

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने युवाओं की माँग को मानते हुए पुलिस भर्ती में आयु सीमा को लेकर 3 वर्ष की छूट प्रदान की है। पहले इस भर्ती में आयु सीमा 22 वर्ष थी, जिसे अब बढ़ा कर 25 वर्ष कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश के युवाओं ने इस काम के लिए मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “युवाओं के हितों एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आपकी सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती में आरक्षी नागरिक पुलिस के पद पर भर्ती हेतु जारी प्रक्रिया में सभी वर्गों के अभ्यर्थियों के लिए उच्चतम आयु सीमा में तीन वर्ष की छूट देने का निर्णय लिया गया है।”

दरअसल, 22 दिसम्बर 2023 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल पदों के लिए 60,244 भर्तियाँ निकाली थीं। इसमें पुरुष अभ्यर्थियों के लिए आयु की उच्चतम सीमा 22 वर्ष जबकि महिला अभ्यर्थियों के लिए यह सीमा 25 वर्ष रखी गई थी।

इस भर्ती में आयु सीमा के कारण सामान्य वर्ग के युवाओं में काफी रोष था। दरअसल, सामान्य वर्ग के युवाओं को 22 वर्ष की ही आयु सीमा का पालन करना था जबकि अन्य पिछड़ा वर्ग और अनुसूचित जाति/जनजाति को इसमें 5 वर्षों तक की छूट थी।

सामान्य वर्ग के युवाओं का कहना था कि 22 वर्ष से ऊपर हो चुके युवाओं को एक भी मौका उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती का नहीं मिला है क्योंकि पिछली बार 2018 में पुलिस भर्ती लाई गई थी तब वह अंडरएज (वांछित आयु से कम) थे और अब उन्हें ओवरएज (वांछित आयु से अधिक) घोषित कर दिया गया है।

आयु सीमा में छूट को लेकर उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने आधिकारिक सूचना भी जारी कर दी है। इस भर्ती के लिए आवेदन 27 दिसम्बर 2023 से चालू होकर 16 जनवरी 2024 तक लिए जाएँगे। फरवरी 2024 में इसके लिए परीक्षा करवाए जाने की संभावना जताई जा रही है।

उत्तर प्रदेश पुलिस में कॉन्स्टेबल के पद पर निकली वैकेंसी के लिए आज यानी 27 दिसंबर 2023 से आवेदन कर सकते हैं. इस वैकेंसी के माध्यम से कुल 60000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां की जाएंगी. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड  की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.

UP Police Constable Bharti को लेकर अहम नोटिस जारी हुआ है. जारी नोटिस के अनुसार, यूपी पुलिस में कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए आयु सीमा में खास छूट दी गई है. उम्मीदवारों को राहत देते हुए यूपी सरकार ने अधिकतम आयु सीमा में तीन साल की छूट दी है. इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करें.

UP Police Constable के लिए करें अप्लाई

  1. कॉन्स्टेबल के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाना होगा.
  2. वेबसाइट की होम पेज पर Direct Recruitment के लिंक पर क्लिक करना होगा.
  3. इसके बाद Uttar Pradesh UP Police Constable Recruitment 2023 के लिंक पर जाएं.
  4. अगले पेज पर मांगी गई डिटेल्स से रजिस्ट्रेशन कर लें.
  5. रजिस्ट्रेशन के बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.

इस वैकेंसी के जारी होने के बाद से ही सोशल मीडिया एक्स (पहले ट्विटर) पर आयु सीमा में छूट की मांग की जा रही थी. इसमें आवेदन करने वाले युवा जनरल कैटेगरी में आयु सीमा में छूट की मांग कर रहे थे. इसको लेकर #UPPOLICEAGERELAXATION ट्रेंड कर रहा था.

 

 

 

Filed under Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.