Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

तेलंगाना में भीषण हादसा, बस में आग लगने से जिंदा जली महिला; खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे यात्री

तेलंगाना में भीषण हादसा, बस में आग लगने से जिंदा जली महिला; खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूदे यात्री

तेलंगाना के जोगुलम्बा गडवाल जिले में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हुआ। यहां एक निजी बस में आग लगने से एक महिला जिंदा जल गई और चार अन्य यात्री घायल हो गए। यह घटना हैदराबाद-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एर्रावल्ली चौराहे के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई।

हैदराबाद से चित्तूर जा रही एक निजी ट्रैवल कंपनी की वोल्वो बस पलट गई और उसमें आग लग गई। बस में 40-50 यात्री सवार थे। जब बस में आग लगी तो लगभग सभी यात्री खिड़कियों के शीशे तोड़कर बाहर कूद गए।

महिला की जलकर मौत

वहीं, एक महिला आग की लपटों में फंस गई और जलकर मर गई। हादसे में चार यात्री भी घायल हो गए। उनमें से तीन को गडवाल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि चौथे को हैदराबाद स्थानांतरित कर दिया गया है।

सूचना मिलने पर दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। बता दें कि बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई। पुलिस को संदेह है कि ड्राइवर को गाड़ी चलाते समय नींद आ गई जिसके कारण यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Filed under Telangana

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.