Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

Tata को भारी पड़ी पायलट की शिकायत, अब Air India को देना होगा 1.10 करोड़ का जुर्माना

Tata को भारी पड़ी पायलट की शिकायत, अब Air India को देना होगा 1.10 करोड़ का जुर्माना

टाटा ग्रुप की कंपनी एअर इंडिया पर डीजीसीए ने 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है. बोइंग के बी777 एयरक्राफ्ट उड़ाने वाले एक पायलट ने एअर इंडिया पर लॉन्ग रूट्स की फ्लाइट में सेफ्टी से जुड़े नियमों की अनदेखी करने का आरोप लगाया था. इसके बाद एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर डीजीसीए ने एअर इंडिया के खिलाफ जांच की.

डीजीसीए ने आरोपों को लेकर समग्र जांच की और प्रथम दृष्टि में उसने पाया कि एअर इंडिया ने नियमों के पालन में कोताही बरती है. इसके बाद डीजीसीए ने एअर इंडिया को ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया. कंपनी से संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर डीजीसीए ने एअर इंडिया पर 1.10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है.

पिछले साल हुई थी शिकायत

बी777 के एक पूर्व पायलट ने पिछले साल अक्टूबर में सिविल एविएशन मिनिस्ट्री और डीजीसीए को नियमों की अनदेखी करने के बारे में सूचना दी थी. ये शिकायत एअर इंडिया द्वारा पट्टे पर लिए गए बी777 विमानों के लिए थी. उसका कहना था कि एयरलाइन इन विमानों में इमरजेंसी ऑक्सीजन सप्लाई की जरूरी प्रणाली लिए बिना ही लंबी दूरी की यात्रा करती है.

एअर इंडिया ने पट्टे पर जो बी777 विमान लिए हैं, उनमें रासायनिक रूप से ऑक्सीजन पैदा करने वाला सिस्टम होता है, लेकिन ये लगभग 12 मिनट तक चलती है, और इसलिए इसका उपयोग एयरलाइन की सैन फ्रांसिस्को से आने-जाने वाली सीधी उड़ानों के लिए नहीं किया जाना चाहिए.

हाल में देश की सबसे बड़ी एयरलाइंस इंडिगो पर भी 1.20 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है. कंपनी की एक फ्लाइट के यात्री रनवे पर आ गए थे और वहीं पर खाना खाने लगे. इस घटनाक्रम पर सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी कड़ी नाराजगी जताई थी. उन्होंने इसे किसी भी हालत में बरदाश्त के बाहर बताया था.

अब भी कोहरे की मार

मौसम में सुधार होने के चलते यूं तो दिल्ली और उत्तर भारत के अन्य एयरपोर्ट पर हवाई जहाज का संचालन सुचारू हो सका है. लेकिन तड़के सुबह वाली फ्लाइट्स को अब भी कोहरे की समस्या का सामना करना पड़ रहा है, जिसकी वजह से विमानों के उड़ान भरने में देरी हो रही है.

इंडिगो पर जुर्माना

हाल में देश की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो पर भी 1.20 करोड़ रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया था। मुंबई एयरपोर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें यात्री इंडिगो के विमान के करीब बैठकर खाना खाते दिख रहे थे। सिविल एविएशन मिनिस्टर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा था कि इस तरह के व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। इंडिगो के साथ-साथ मुंबई एयरपोर्ट पर भी 90 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.