Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 30°C

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की शाम को बताया यादगार,

गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की शाम को बताया यादगार,

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के प्रतिष्ठित अवॉर्ड्स में शामिल फिल्मफेयर के 69वें एडिशन का आगाज रविवार को किया गया। इस बार इवेंट को मुंबई की जगह गुजरात के गांधीनगर में आयोजित किया गया। अब सितारों से सजी इस शाम को लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने अपना अनुभव शेयर किया है।

भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर 2024 को लेकर ट्वीट शेयर किया है। इसके साथ ही उन्होंने गुजरात टूरिज्म को लेकर भी बात की।

क्या बोले गुजरात के सीएम ?

भूपेंद्र पटेल ने फिल्मफेयर की रंगीन शाम से कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इसके साथ ही उन्होंने इवेंट की तारीफ करते हुए कहा, “गुजरात टूरिज्म के साथ 69वां फिल्मफेयर अवॉर्ड्स 2024 कभी न भूलने वाला इवेंट था। गुजरात में सितारों से सजी शाम के बीच शानदार परफॉर्मेंसेंस हुई। गुजरात में इस कार्यक्रम के आयोजन ने इसे और भी खास बना दिया है।”

12वीं फेल को दी बधाई

उन्होंने आगे कहा, “बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड मिलने पर 12वीं फेल की टीम को बधाई। अलग- अलग कैटेगरी में जीतने वाले सभी विजेताओं को बधाई। फिल्मफेयर अवॉर्ड्स और गुजरात टूरिज्म लाखों फिल्म प्रेमियों के दिलों में हमेशा के लिए बस जाएंगे।”

किस फिल्म की रही चर्चा ?

12वीं फेल के अलावा फिल्मफेयर 2024 में एक और फिल्म एनिमल का बोलबाला रहा। संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने काफी चर्चा बटोरी। यहां तक कि रणबीर कपूर को एनिमल के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी मिला।

बेस्ट फिल्म

  • 12वीं फेल- विनर
  • एनिमल
  • जवान
  • ओह माइ गॉड 2
  • पठान
  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी

बेस्ट डायरेक्टर

  • विधु विनोद चोपड़ा (12वीं फेल)- विनर
  • अमित राय (ओएमजी 2)
  • एटली (जवान)
  • करण जौहर (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • संदीप रेड्डी वांगा (एनिमल)
  • सिद्धार्थ आनंद (पठान)

बेस्ट एक्टर (मेल) इन लीडिंग रोल

  • रणबीर कपूर (एनिमल)- विनर
  • रणवीर सिंह (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)
  • शाह रुख खान (डंकी)
  • शाह रुख खान (जवान)
  • सनी देओल (गदर 2)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)

बेस्ट एक्ट्रेस (फीमेल) इन लीडिंग रोल

  • आलिया भट्ट (रॉकी और रानी की प्रेम कहानी)-विनर
  • भूमि पेडनेकर (थैंक यू फॉर कमिंग)
  • दीपिका पादुकोण (पठान)
  • कियारा आडवाणी (सत्यप्रेम की कथा)
  • रानी मुखर्जी (मिसेज चटर्जी वर्सेस नॉर्वे)
  • तापसी पन्नू (डंकी)

बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)

  • जोरम (देवाशीष मखीजा)- विनर
  • 12वीं फेल (विधु विनोद चोपड़ा)
  • भीड़ (अनुभव सिन्हा)
  • फराज (हंसल मेहता)
  • सैम बहादुर (मेघना गुलजार)
  • थ्री ऑफ अस (अविनाश अरुण घावरे)
  • ज्विगाटो (नंदिता दास)

बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)

  • विक्रांत मैसी (12वीं फेल)- विनर
  • अभिषेक बच्चन (घूमर)
  • जयदीप अहलावत (थ्री ऑफ अस)
  • मनोज बाजपेयी (जोरम)
  • पंकज त्रिपाठी (ओएमजी)
  • राजकुमार राव (भीड़)
  • विक्की कौशल (सैम बहादुर)
Filed under India Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.