Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

चुनाव से पहले राजनीति में उतरे साउथ स्टार थलपति विजय,

चुनाव से पहले राजनीति में उतरे साउथ स्टार थलपति विजय,

साउथ के सुपरस्टार थलपति विजय अक्सर अपनी फिल्मों को लेकर लाइमलाइट का हिस्सा बने रहते हैं. थलपति विजय का नाम साउथ के बड़े-बड़े सितारों की लिस्ट में शुमार है. इसी बीच एक्टर एक बार फिर से चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. थलपति विजय ने एक बड़ा ऐलान कर अपने चाहनेवालों को काफी खुश कर दिया है. काफी वक्त से ये खबरें आ रही थीं कि साउथ स्टार थलपति विजय राजनीति में भी हाथ आजमा सकते हैं.

अब इन खबरों पर पक्की मुहर लग गई है. आज यानी 2 फरवरी को थलपति विजय ने राजनीति की दुनिया में कदम रख दिया है. एक्टर ने अपनी पार्टी के नाम का भी ऐलान कर दिया है. उनकी पार्टी का नाम तमिलागा वेत्री कझगम है. पार्टी के नाम के ऐलान के साथ थलपति विजय ने स्टेटमेंट भी जारी किया है. जिसके जरिए उन्होंने ये साफ कर दिया है कि वह 2024 के लोकसभा चुनाव नहीं लड़ने वाले हैं और ना ही वह किसी पार्टी को सपोर्ट करते हुए नजर आएंगे.

थलपति विजय ने अपने स्टेटमेंट में साफ कहा है कि हमने ये फैसला सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है. वह लिखते हैं कि उन्होंने अपनी पार्टी ‘तमिलागा वेत्री कझगम’ को रजिस्टर करने के लिए आज चुनाव आयोग में आवेदन किया है. उनका लक्ष्य आने वाले 2026 विधानसभा चुनाव लड़ना और जीतना है. साथ ही मौलिक राजनीतिक परिवर्तन लाना है, जो लोग चाहते हैं.

थलपति विजय के इस ऐलान के बाद उन्हें फैन्स और सितारे लगातार बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं. साउथ इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा हैं थलपति विजय. रजनीकांत के बाद विजय की फिल्मों के लिए दर्शक बेसब्री से इंतजार करते हुए नजर आते हैं. उनकी फिल्मों की रिलीज के दौरान लोगों के बीच गजब का क्रेज देखने को मिलता है.

राजनीति में एंट्री लेंगे विजय थलापति

मास्टर और वरिसु जैसी कई शानदार मूवीज के जरिए फैंस का भरपूर करने वाले कलाकार विजय थलापति की राजनीति में एंट्री की खबर को लेकर सुर्खियां काफी तेज हैं। 2 फरवरी को विजय थलापति ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर एक लेटेस्ट ट्वीट किया है।

इस ट्वीट में अभिनेता ने अपनी राजनीतिक पार्टी तमिलागा वेट्री कजम का एलान किया है। समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से विजय के इस ट्वीट को शेयर किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार विजय थलापति ने अपने बयान में बताया है कि हम आने वाले लोक सभा चुनाव में इलेक्शन नहीं लडेंगे और इसके अलावा हम न ही किसी और पार्टी को सपोर्ट करेंगे।

हमने ये फैसला सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है। इस तरह से विजय ने राजनीति में अपनी एंट्री को लेकर बड़ी जानकारी दी है। बता दें कि लियो की सफलता के बाद आने वाले समय में एक्टर फिल्म गॉट में नजर आएंगे।

इन कलाकारों की भी राजनीतिक पार्टियां

विजय थलापति साउथ सिनेमा के पहले ऐसे कलाकार नहीं हैं, जिन्होंने राजनीति में एंट्री ली है या जिनके खुद की राजनीतिक दल मौजूद हैं। उनसे पहले रजनीकांत, कमल हासन और पवन कल्याण जैसे कई साउथ सुपरस्टार सियासी गलियारे में अपना लोहा मनवा चुके हैं।

थोड़ा और बीते दौर की तरफ रुख किया जाए तो उसमें एनटी रामाराव, जयललिता और विजयकांत जैसे साउथ सिनेमा के कलाकार पॉलिटिक्स में भी अव्वल रहे थे। मालूम हो कि एनटी रामाराव आंध्र प्रदेश और जयललिता तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रहीं थीं।

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.