Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

चौधरी साहब को भारत रत्न देकर देश के करोड़ों किसानों और मेहनतकशों को सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी का आभार : अमित शाह

चौधरी साहब को भारत रत्न देकर देश के करोड़ों किसानों और मेहनतकशों को सम्मानित करने के लिए पीएम मोदी का आभार : अमित शाह

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह, पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और वैज्ञानिक डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भारत रत्न देने की घोषणा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार जताया है।

शाह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, “पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किये जाने की घोषणा से अत्यंत प्रसन्नता हुई। आजीवन किसानों के लिए समर्पित चौधरी साहब ने किसान कल्याण के लिए अनेक कार्य किए। चौधरी साहब जीवनपर्यंत लोकतांत्रिक मूल्यों के संरक्षण के प्रति समर्पित रहे और उन्होंने आपातकाल का डटकर मुकाबला किया। उन्होंने अपने निर्णयों से पूरे देश को यह बताया कि किसान का बेटा देश के भरण-पोषण से लेकर नीतिगत निर्णय भी ले सकता है। चौधरी साहब के सम्मान के माध्यम से देश के करोड़ों किसानों और मेहनतकश लोगों को सम्मानित करने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं।”

शाह ने भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे मुश्किल दौर से बाहर निकालने वाले देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव को भारत रत्न सम्मान देने को एक महान राजनेता को सच्ची श्रद्धांजलि और देश को खाद्य संकट के युग से निकालकर खाद्य सुरक्षा की ओर ले जाने का कठिन कार्य करने वाले दुर्लभ प्रतिभा डॉ. एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद कहा है।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.