Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे-चौथे कार्यकाल में शिखर को छुएगा भारत : राजनाथ सिंह

प्रधानमंत्री मोदी के तीसरे-चौथे कार्यकाल में शिखर को छुएगा भारत : राजनाथ सिंह

देश के रक्षा मंत्री और लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह ने सोमवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में ग्राउण्ड ब्रेकिंग सेरेमनी (जीबीसी) के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का अपने संसदीय क्षेत्र में स्वागत किया।

इस मौके पर राजनाथ सिंह ने कहा कि ‘प्रधानमंत्री जी आपके नेतृत्व में सम्पूर्ण भारत तेजी आगे बढ़ रहा है। सबसे अलग नजरिया होता है। जहां लोग समस्या देखते हैं, वहां पीएम समाधान देखते हैं। प्रधानमंत्री मोदी सबसे दैदीप्यमान नक्षत्र के रूप में दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्ष में पीएम ने मजबूत नींव रखी है। भारत की जनता को भरोसा है कि आपके तीसरे व चौथे नेतृत्व में भारत शिखर को छुएगा। राजनीतिक और उद्योगपति मिलकर भारत को बहुत आगे ले जाएंगे। गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए भी आपने बड़ा कार्य किया।’

रक्षा मंत्री ने कहा कि बीते सात वर्षों में मुख्यमंत्री योगी के नेतृत्व में अच्छे प्रयास से ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी हो रही है। मैं आश्वस्त हूँ कि हमारा यूपी विकास के नए आयाम गढ़ेगा।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.