Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

PM मोदी ने किया मध्य प्रदेश में 33 रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्‍यास, बोले- रेलवे स्वार्थ की राजनीति का शिकार

PM मोदी ने किया मध्य प्रदेश में 33 रेलवे परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्‍यास, बोले- रेलवे स्वार्थ की राजनीति का शिकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को देश के 554 रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास किया है। इसमें अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना के तहत मध्य प्रदेश के 33 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास भी शामिल है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन 554 रेल प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास वर्चुअली किया है। इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सीहोर से शामि‍ल हुए। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि अब उनका यही संकल्प है विकसित भारत का रेलवे विकसित बने, जिसे हम बना रहे हैं।

पीएम मोदी का संबोधन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने छोटे-छोटे सपने देखना छोड़ दिया है, अब भारत के सपने काफी बड़े हैं, जिसे पूरे करने के लिए हमारी सरकार दिनरात एक करके काम कर रही हैं। भारत की यही सपना इस विकसित भारत, विकसित रेलवे कार्यक्रम में दिखने को मिल रहा है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि देश के रेलवे को कई दशकों तक स्वार्थ भरी राजनीति का शिकार होना पड़ा, लेकिन अब भारतीय रेलवे यह सब नहीं झेलना पड़ेगा। आज भारतीय रेलवे परिवर्तन के सबसे बड़े दौर में है।

रेलवे स्टेशन पर मिलेगी एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं 

पीएम मोदी ने बताया कि इन रेलवे स्टेशन पर लोगों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं मिलेगी। पहले किसी सरकार ने नहीं सोचा था कि वंदे भारत जैसी सेमी हाईस्पीड ट्रेन हो सकती है। इसकी कल्पना करना 10 साल पहले तक मुश्किल थी, लेकिन आज यह सपना पटरी पर दौड़ रहा है।

Filed under Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.