Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

Rajya Sabha Elections Results : UP में BJP ने 8 सीटें जीती, हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका पर कर्नाटक ने बचाई लाज

Rajya Sabha Elections Results : UP में BJP ने 8 सीटें जीती, हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका पर कर्नाटक ने बचाई लाज

तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई और जिनकी जीत सुनिश्चित लग रही थी वे हार गए और जिनकी हार तय नजर आ रही थी, वे जीत गए। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 10 में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही वहीं समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्यसभा की तीन सीटें जीत ली वहीं हिमाचल में उसे तगड़ा झटका लगा। हिमाचल की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा।

यूपी में बीजेपी का परचम

यूपी में राज्यसभा की 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। सपा ने तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था जबकि भाजपा ने पहले सात प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बाद में उसने संजय सेठ के रूप में आठवां उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया था। जिसके चलते चुनाव जरूरी हो गया था।

यूपी में इन उम्मीदवारों ने हासिल की जीत 

बीजेपी के जिन 8 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन.सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह,  आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन और संजय सेठ हैं। सपा ने अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा था। इनमें से आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा।

हिमाचल में कांग्रेस को तगड़ा झटका

हिमाचल की एक राज्यसभा सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला रहा। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर थी। माना जा रहा था अभिषेक मनु सिंघवी आसानी से जीत जाएंगे। यहां बीजेपी ने हर्ष महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए पर्ची निकाली गई और पर्ची में हर्ष महाजन का नाम निकला। इस चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

कर्नाटक ने बचाई कांग्रेस की लाज

कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग हुई। यहां कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में गई। जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे। चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई और भाजपा विधायकों में से एक, एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के लिए वोटिंग की जबकि अन्य विधायक ए.शिवराम हेब्बार ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

कर्नाटक की चार सीटों में से कांग्रेस के तीनों प्रत्‍याशियों अजय माकन, नासिर हुसैन और जीसी चन्द्रशेखर ने जीत हास‍िल की है. राज्‍य की एक सीट पर भारतीय जनता पार्टी के नारायण बंदिगे ने जीत हास‍िल की. कांग्रेस के अजय माकन को 47, नासिर हुसैन को 47 और जीसी चन्द्रशेखर को 45 वोट मिले हैं जबक‍ि बीजेपी के नारायण बंदिगे को 47 वोट हास‍िल हुए. राज्‍यसभा की चार सीटों के ल‍िए हुए मतदान में बीजेपी के पक्ष में 47 वोट, जेडीएस के पक्ष में 36 वोट और कांग्रेस के पक्ष में 139 वोट पड़े. वहीं, निर्दलीय विधायक जनार्दन रेड्डी, लता मल्लिकार्जुन, पुट्टस्वामी गौड़ा और दर्शन पुट्टन्नैया ने कांग्रेस उम्मीदवारों के पक्ष में वोट‍िंग की थी. 223 व‍िधायकों में से 222 ने अपना वोट डाला था.

समाजवादी पार्टी के दोनों उम्‍मीदवारों को मिले सबसे ज्‍यादा वोट 

उत्तर प्रदेश में राज्यसभा की 10 राज्‍यसभा सीटों के देर रात्रि आए चुनाव पर‍िणामें बीजेपी ने आठ और सपा ने दो सीटों पर जीत दर्ज की है. इसमें सबसे अधिक वोट समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार जया बच्चन को 41 वोट मिले हैं. इसके साथ ही सपा के दूसरे उम्मीदवार रामजी लाल सुमन को 40 वोट मिले हैं. वहीं, बीजेपी उम्मीदवार संजय सेठ को 29 वोट मिले हैं, जिनकी दूसरी वरीयता के आधार पर जीत हुई है. बीजेपी के संजय सेठ और आरपीएन सिंह को छोड़कर सभी को 38 वोट मिले हैं और आरपीएन सिंह को 37 वोट मिले हैं.

यूपी में राज्‍यसभा की 10 सीटों पर हुए चुनाव 

उधर, उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के ल‍िए हुए चुनाव का पर‍िणाम देर रात घोष‍ित हो गए. यूपी की 10 सीटों पर हुए राज्यसभा चुनाव की मतगणना देर रात तक जारी रही. यूपी की 10 सीटों के ल‍िए बीजेपी ने 8 तो समाजवादी पार्टी ने 3 उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतारे थे. बीजेपी जहां 8 में से 8 पर जीत गई है जबक‍ि सपा के 3 कैंड‍िडेट्स में 2 ही जीत पाए. उत्तर प्रदेश व‍िधानसभा 403 सदस्‍यों वाली है जहां पर मौजूदा हाल में 4 सीट खाली हैं ज‍िसके चलते 399 व‍िधायक हैं.

यूपी, कर्नाटक और ह‍िमाचल की 15 सीटों पर हुई वोट‍िंग 

संसद के ऊपरी सदन राज्यसभा में इस बार 56 सीट खाली हुई थीं. इन सभी पर भारत के न‍िर्वाचन आयोग के न‍िर्देशों पर तय चुनावी शेड्यूल के अनुसार चुनाव करवाए गए हैं. इन 15 राज्‍यों की 56 में से 12 राज्‍यों की 41 सीटें ऐसी हैं जहां पर प्रत्‍या‍शियों का निर्विरोध चयन पहले ही हो चुका था. वहीं, मंगलवार (27 फरवरी) को उत्तर प्रदेश, कर्नाटक और ह‍िमाचल प्रदेश की बाकी 15 सीटों पर चुनाव हुए. इनमें यूपी की 10 सीटें तो कर्नाटक की 4 और ह‍िमाचल की 1 सीट शाम‍िल रही.

 

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.