Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बेंगलुरु धमाका : CCTV में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

बेंगलुरु धमाका : CCTV में कैद हुआ संदिग्ध आरोपी, पुलिस ने हिरासत में लेकर शुरू की पूछताछ

बेंगलुरु धमाके में शामिल संदिग्ध आरोपी सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ है. इस धमाके के संदिग्ध आरोपी का यह पहला सीसीटीवी फुटेज है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध आरोपी को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है. बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे के बाहर के इस फुटेज में दिख रहा है कि एक संदिग्ध शख्स जिसने सफेद रंग की टोपी पहनी हुई है. अपने कंधे पर बैग टांगे जा रहा है. पुलिस को शक है कि सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे इसी शख्स ने कैफे के अंदर आगर बैग को प्लांट किया था. जिसके बाद ही यह धमाका हुआ है. कर्नाटक पुलिस इस मामले की फिलहाल जांच कर रही है.

कब क्या हुआ ?

पुलिस की जांच में पता चला है कि संदिग्ध आरोपी रामेश्वरम कैफे में सबुह 11.30 बजे दाखिल हुआ. इसके बाद उसने 11.38 पर रवा इडली का ऑर्डर दिया. इसके बाद वह रवा इडली खाने के बाद 11.44 पर हाथ धोने के लिए वॉश बेसिन की तरफ गया. इसी दौरान उसने IED वाला बैग रख दिया. 11.45 पर संदिग्ध आरोपी कैफे से बाहर निकल गया. इसके बाद दोपहर 12.56 बजे धमाका हुआ.

NIA भी कर रही है जांच

धमाके की जानकीर मिलने के तुरंत बाद राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम घटनास्थल पर पहुंची. NIA भी इस धमाके की जांच में जुटी है. पुलिस के अनुसार इस धमाके में जो लोग घायल हुए हैं उनमें कैफे के कर्मचारी और गार्ड  शामिल हैं. घायलों का फिलहाल इलाज चल रहा है.कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने जनता से घटना का राजनीतिकरण न करने का आग्रह किया और चल रही जांच में सहयोग का आह्वान किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि विस्फोट संभवत: ”इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव” उपकरण के कारण हुआ होगा.

वहीं, उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, जिन्होंने गृह मंत्री जी परमेश्वर के साथ विस्फोट स्थल का दौरा किया. उन्होंने कहा कि विस्फोट दोपहर 1 के करीब हुआ है. घटना से पहले एक 28-30 साल का एक युवक कैफे में आया, काउंटर पर रवा इडली खरीदी, बैग को एक पेड़ के पास (कैफे के बगल में) रखा और चला गया. इसके कुछ देर बाद ही  विस्फोट हो गया.

उधर, केंद्रीय अपराध शाखा (सीसीबी) ने जांच की जिम्मेदारी संभाल ली है, कई टीमें सक्रिय रूप से आरोपियों की पहचान करने के लिए सुराग तलाश रही हैं. राज्य पुलिस प्रमुख आलोक मोहन ने इस घटना को “बम विस्फोट” करार दिया लेकिन जनता को आश्वासन दिया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है.

9 लोग हुए हैं घायल

बता दें कि बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे में शुक्रवार को बम विस्फोट  होने से 9 लोग घायल हो गए हैं. घटना के बाद मौके पर बम निरोधक दस्ते के साथ आतंकवाद विरोधी राष्ट्रीय जांच एजेंसी और फोरेंसिक टीमें भी घटनास्थल पर पहुंची थी. मौके से कई अहम सूबतों को इकट्ठा किया गया है. जिनके आधार पर इस मामले की जांच की जा रही है.

दर्ज की गई है एफआईआर

इस धमाके के बाद पुलिस ने कहा कि वह यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि द रामेश्वरम कैफे में विस्फोट की वजह क्या थी. एनआईए, बम दस्ते और फोरेंसिक प्रयोगशाला की एक टीम के कैफे पहुंची. पुलिस ने आतंकवाद विरोधी कानून गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत FIR दर्ज की है.

यह एक आईईडी ब्लास्ट था

वहीं, कर्नाट के सीएम सिद्धारमैया ने इस धमाके को लेकर कहा कि जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब एक बजे एक विस्फोट हुआ,  वहां एक बैग था, मामले की  जांच जारी है मुझे पता चला है कि यह एक आईईडी ब्लास्ट था. कैफे में लगे CCTV में विस्‍फोट से पहले और उसके बाद के क्षण कैद हो गए. फुटेज में ग्राहक काउंटर के पास इंतजार करते दिख रहे हैं. इसी दौरान एक वेटर काउंटर पर प्लेट रखने ही वाला था कि तभी जोरदार धमाका हुआ और धमाके से कैफे का एक हिस्सा क्षतिग्रस्‍त हो गया.

 

Filed under Karnataka

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.