Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 34°C

AIADMK ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट,16 उम्मीदवारों का किया ऐलान

AIADMK ने लोकसभा चुनाव के लिए जारी की पहली लिस्ट,16 उम्मीदवारों का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. पिछली बार की तरह इस बार भी चुनाव सात चरणों में होगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल को वोटिंग होगी, जबकि 1 जून को सातवें चरण के लिए मतदान होगा. तमिलनाडु की 39 सीट पर पहले चरण में वोटिंग होगी. इस बीच लोकसभा चुनाव 2024 के लिए AIADMK ने 16 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है.

पार्टी ने चेन्नई दक्षिण सीट से जयवर्धन, उत्तरी चेन्नई से रोयापुरम मनोहरन, कृष्णागिरी से जयप्रकाश, इरोड से अतरल अशोक कुमार, चिदम्बरम से चन्द्रहासन, मदुरै से सरवनन, नमक्कल से तमिल मणि, थेनी सीट से वीडी नारायणसामी और नागपट्टिनम लोकसभा क्षेत्र से सुरजीत शंकर को उम्मीदवार बनाया है. इसके अलावा AIADMK ने सलेम लोकसभा सीट विग्नेश, विल्लुपुरम से बक्कियाराज, अराक्कोनम से एएल विजयन को टिकट दिया है.

एआईएडीएमके महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी ने बताया कि एआईएडीएमके गठबंधन में तेनकासी निर्वाचन क्षेत्र से DMDMK को 5 सीटों पर, SDPI को 1 सीट पर और पुथिया तमिलगम को 1 सीट पर चुनाव लड़ेगी.

डीएमडीके को 5 सीटें आवंटित

सूची जारी करते हुए पार्टी महासचिव ने कहा कि डीएमडीके (DMK) को पांच निर्वाचन क्षेत्र आवंटित किए गए हैं। इसके अलावा पुथिया तमिलगम और एसडीपीआई को एक-एक लोकसभा सीटें दी गई है। पलानीस्वामी ने कहा, “एआईएडीएमके गठबंधन में तेनकासी निर्वाचन क्षेत्र से डीएमडीएमके को 5 सीटों पर, एसडीपीआई को 1 सीट पर और पुथिया तमिलगम को 1 सीट पर चुनाव लड़ना है।”

“हमें विश्वास है कि हम मजबूत हैं”

उन्होंने आगे कहा, “हमें विश्वास है कि हम मजबूत हैं। हमें विश्वास है कि लोग हमारा समर्थन करेंगे। हमें इसकी परवाह नहीं है कि लोग सोशल मीडिया पर क्या बात करते हैं। हम लोगों के साथ गठबंधन में हैं।” अन्नाद्रमुक महासचिव ने यह भी कहा कि पार्टी पीएमके के साथ गठबंधन नहीं करने से निराश नहीं है, जो मंगलवार को भाजपा गठबंधन में शामिल हो गई थी।

NDA से अगल चुनाव लड़ेगी AIADMK

AIADMK ने इस बार लोकसभा चुनाव एनडीए से अलग लड़ने का फैसला किया है. पार्टी पिछले साल NDA से आधिकारिक तौर अलग हो गई थी. इससे पहले बीजेपी के पांच नेता AIADMK में शामिल हो गए थे, इनमें पार्टी के प्रदेश आईटी विंग के प्रमुख सीआरटी निर्मल कुमार भी शामिल हैं. निर्मल कुमार ने प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष के अन्नामलाई पर आरोप लगाया था कि उनकी डीएमके के एक मंत्री के साथ साठगांठ है.

रिपोर्ट के मुताबिक जिस समय AIADMK के नेता ई पलानीसामी और ओ पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद हो गया था तो बीजेपी ने खुद को प्रदेश में मुख्य विपक्षी दल के रूप में प्रोजेक्ट करना शुरू कर दिया था. इसी के बाद से दोनों सहयोगी दलों में मतभेद शुरू हो गए थे.

Filed under India Elections

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.