Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 33°C

डीएमके ने जारी कर दी लोकसभा की लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के नाम

डीएमके ने जारी कर दी लोकसभा की लिस्ट, 21 उम्मीदवारों के नाम

तमिलनाडु में सत्तारूढ़ द्रमुक (DMK) ने बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की लिस्ट घोषित कर दी। राज्य में इंडिया (I.N.D.I.A) अलायंस का नेतृत्व करने वाले डीएमके के अध्यक्ष और तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने कैडर से राज्य की सभी 39 सीटें जीतने के लिए कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया है। डीएमके 21 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस को 9 सीटें जबकि वीसीके, माकपा और भाकपा को दो-दो सीटें दी गई हैं। इसके अलावा एमडीएमके, आईयूएमएल और केएमडीके को एक-एक सीटें आवंटित की गई हैं।

डीएमके ने कुड्डालोर, तिरुनेलवेली और मयिलादुथुराई सीटों की अदला-बदली के बाद कांग्रेस से अरणी, तिरुचि और थेनी सीटें ले ली हैं। पार्टी डिंडीगुल सीट के बदले कोयंबटूर से भी चुनाव लड़ेगी, जहां मौजूदा सांसद माकपा से हैं। डीएमके के नेतृत्व वाले सेक्युलर प्रोग्रेसिव अलायंस ने 2019 में 39 सीटों में से 38 जीती थी।

किस सीट से किसे मिला मौका?

लोकसभा सीट उम्मीदवार
चेन्नई उत्तर डॉ. कलानिधि वीरसैमी
चेन्नई दक्षिण अमिलाची थंगापंडियन
चेन्नई सेंट्रल दयानिधि मारन
श्रीपेरुमबुदुर डॉ. बालू
कांचीपुरम जी. सेल्वम
अराकोणम एस. जगत्रस्तका
वेल्लोर खातिर आनंद
धर्मपुरी ए. मणी
तिरुवन्नामलाई अन्नादुरई
अरणि धरानिवेंदन
कल्लाकुरिची मलयारासन
सलेम सेल्वागणपति
इरोड प्रकाश
नीलगिरी ए. राजा
कोयंबटूर गणपति राजकुमार
पोलाची इस्वरासैमी
पेरम्बलुर अरुण नेहरू
तंजावुर मुरासोली
तेनी थंगा तमिलसेल्वन
तूथुकुडी कनिमोझी
तेनकासी डॉ. रानी श्रीकुमार

इन मौजूदा सांसदों को नहीं मिला टिकट

धर्मपुरी- सेंथिल कुमार
सलेम- एसआर पार्थिबन
पोलाची- शनमुगसुंदरम
कल्लाकुरिची- गौतम चिकामणि
तंजावुर- एसएस पलानीमणिक्कम
तेनकासी- धनुष एम कुमार

64 पन्ने के घोषणापत्र में किए ये वादे

उम्मीदवारों के नाम का ऐलान करने के साथ ही डीएमके ने घोषणापत्र भी जारी कर दिया है. पार्टी ने तमिलनाडु में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और यूनिफॉर्म सिविल कोड नहीं लागू होने देने का वादा किया है. इसके साथ ही एक देश एक चुनाव की पहल का भी बहिष्कार करने की बात कही गई है. राज्य सरकार की स्वतंत्रता बढ़ाने के लिए भारतीय संविधान में बदलाव की बात भी कही गई है. मुख्यमंत्री की सलाह के बाद गवर्नर की नियुक्ति, गवर्नर को अधिकार देने वाले आर्टिकल 361 को खत्म करने, चेन्नई में सुप्रीम कोर्ट की पीठ स्थापित करने, केंद्र सरकार में होने वाली भर्तियों की परीक्षा तमिल में कराने, श्रीलंकाई तमिलों को भारतीय नगारिकता देने, हर लड़की को मसिक 10 हजार रुपये देने और पेट्रोल, डीजल, एलपीजी की कीमतें कम करने का वादा किया गया है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.