Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 27°C

होली पर भारतीय रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात, चलेंगी 540 स्पेशल ट्रेन

होली पर भारतीय रेलवे ने दी यात्रियों को बड़ी सौगात, चलेंगी 540 स्पेशल ट्रेन

होली (Holi 2024) का त्योहार आ गया है। होली सेलिब्रेट करने के लिए कई लोग अपने घर जाने की तैयारी में लग गए हैं। कई लोग होली पर ट्रेन में कंफर्म टिकट सर्च कर रहे हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे ने भी यात्रियों को होली का तोहफा दिया है।

रेलवे ने यात्रियों के लिए होली के लिए ट्रेन के सफर को आनंददायक बनाने के लिए 540 स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया है। इस ऐलान के बाद यात्री कंफर्म टिकट के साथ ट्रेन का सफर कर पाएंगे।

रेल मंत्रालय ने गुरुवार को कहा कि भारतीय रेलवे मौजूदा होली त्योहारी सीजन में यात्रियों की भीड़ को कम करने के लिए 540 स्पेशल ट्रेन चलेगी।

भारतीय रेलवे स्पेशल ट्रेन को देश भर के प्रमुख स्थलों (जैसे- दिल्ली-पटना, दिल्ली-भागलपुर, दिल्ली-मुजफ्फरपुर, दिल्ली-सहरसा, गोरखपुर-मुंबई, कोलकाता-पुरी, गुवाहाटी-रांची, नई दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी,कटरा, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस, पुणे-दानापुर, दुर्ग-पटना, बरौनी-सूरत, आदि) रेलवे रूट को जोड़ने की योजना बना रही है।

होली के लिए ये है भारतीय रेलवे की तैयारी

  • रेलवे मंत्रालय द्वारा आधिकारिक बयान के अनुसार पिछले साल की तुलना में इस फेस्टिव सीजन के लिए 219 अधिक रेलवे सर्विस जोड़ी गई हैं।
  • इसके अलावा अनारक्षित डिब्बों में यात्रियों के व्यवस्थित प्रवेश के लिए भी रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) कर्मचारियों की देखरेख में टर्मिनस स्टेशनों पर भीड़ को नियंत्रित करने के उपाय सुनिश्चित किए जा रहे हैं।
  • यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन पर अतिरिक्त आरपीएफ कर्मियों को तैनात किया जाएगा। वहीं सुचारू रूप से ट्रेन चले इसके लिए प्रमुख स्टेशनों पर अधिकारियों को आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात किया गया है।
  • ट्रेन सर्विस में कोई भी परेशानी ना आए इसके लिए विभिन्न अनुभागों में कर्मचारियों को तैनात किया गया है। मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि प्लेटफॉर्म नंबरों के साथ ट्रेनों के आगमन/प्रस्थान की लगातार और समय पर घोषणा के लिए भी उपाय किए गए हैं।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.