Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

बीजेपी की नई लिस्ट जारी, राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान

बीजेपी की नई लिस्ट जारी, राजस्थान की दो लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार के नाम का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है. इसमें राजस्थान की सीटों पर उतारे गए उम्मीदवारों का नाम भी शामिल है. भाजपा ने इस बार करौली-धौलपुर लोकसभा सीट  से इंदु देवी जाटव  को टिकट देकर अपना प्रत्याशी बनाया है. इसी तरह कन्हैया लाल मीणा  को दौसा लोकसभा सीट  से टिकट देकर बीजेपी ने अपना प्रत्याशी बनाया है.

दौसा से कन्हैया लाल मीणा को मिला टिकट

राजस्थान में करौली-धौलपुर (सुरक्षित) सीट से इंदु देवी जाटव को टिकट दिया है। वहीं, दौसा के कन्हैया लाल मीणा को टिकट दिया है। वहीं, मणिपुर के इनर मणिपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने थौनओजम बसंत कुमार सिंह को टिकट दिया है।

कन्हैया लाल मीणा जयपुर जिले की बस्सी विधानसभा सीट से 4 बार विधायक रहे हैं. कन्हैया ने पहला चुनाव 1990 में निर्दलीय लड़ा था. उसके बाद 1993 में हुए विधानसभा चुनाव में मीणा भाजपा में शामिल हो गए थे और दूसरी बार चुनाव जीते. वर्ष 1998 और 2003 के चुनावों में कन्हैया भाजपा से विधायक रहे. 2018 के विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने टिकट नहीं दिया. इस चुनाव में वो निर्दलीय चुनाव लड़े, लेकिन हार का सामना करना पड़ा. अब भाजपा ने उन्हें दौसा लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा है. इस सीट से पहले किरोड़ी लाल मीणा के भाई जगमोहन मीणा और भाजपा की वर्तमान सांसद जसकौर मीणा की बेटी को टिकट मिलने की चर्चाएं थीं. लेकिन बीजेपी ने तीसरा विकल्प चुनते हुए कन्हैया को टिकट थमा दिया.

विधानसभा उपचुनाव को लेकर भी उम्मीदवारों के नाम का हुआ एलान 

इससे पहले बीजेपी ने आज गुजरात हिमाचल प्रदेश कर्नाटक और बंगाल में आगामी उपचुनावों के लिए उम्मीदवारों की सूची जारी की है। इसके अलावा पार्टी ने सिक्किम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की घोषणा की है। गुजरात के पांच विधानसभा सीटों पर चुनाव होने वाले हैं। हिमाचल प्रदेश के छह सीटों पर चुनाव होंगे। कर्नाटक में एक और बंगाल में दो सीटों पर चुनाव होंगे।

 

Filed under Rajasthan

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.