Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 29°C

मुंबई के बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पर 18 % बढ़ाया गया टोल टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होंगी नयी दरें

मुंबई के बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पर 18 % बढ़ाया गया टोल टैक्स, 1 अप्रैल से लागू होंगी नयी दरें

मुंबई के राजीव गांधी बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ पुल पर टोल शुल्क करीब 18 प्रतिशत तक बढ़ा दिया गया है और नयी दरें एक अप्रैल से प्रभावी होंगी। महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम (एमएसआरडीसी) के अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एमएसआरडीसी के प्रवक्ता ने बताया कि कार और जीप के लिए एक ओर की यात्रा पर 100 रुपये शुल्क लिया जाएगा जबकि मिनीबस, टेम्पो और इसी तरह के अन्य वाहनों से 160 रुपये लिया जाएगा।

अब इतना देना होगा टोल

अरब सागर पर बने इस केबल पुल के जरिये ट्रकों के एक ओर से गुजरने पर 210 रुपये का शुल्क लिया जाएगा। अबतक, आठ लेन वाले इस पुल से एक ओर से गुजरने पर कार एवं जीप के लिए 85 रुपये, मिनीबस के लिए 130 रुपये और ट्रक एवं बस के लिए 175 रुपये का शुल्क निर्धारित था। ये दरें एक अप्रैल 2021 से प्रभावी थीं। उन्होंने कहा कि सी लिंक पर टोल शुल्क की नयी दरें एक अप्रैल 2024 से लागू होगी और ये 31 मार्च 2027 तक प्रभावी रहेंगी।

दैनिक पास का भी हुआ महंगा

साल 2009 में सी लिंक को यातायात के लिए खोला गया था। एमएसआरडीसी के प्रवक्ता ने कहा कि पुल से बार-बार गुजरने वाले यात्रियों के लिए वापसी यात्रा पास और दैनिक पास की दरें उनके संबंधित एक-तरफा टोल शुल्क से 1.5 गुना और 2.5 गुना होंगी। उन्होंने कहा कि मासिक पास की लागत उनकी संबंधित एकतरफा यात्रा दरों से 50 गुना होगी।

अधिकारियों ने बताया कि सी लिंक को दक्षिणी छोर पर निर्माणाधीन मरीन ड्राइव-वर्ली तटीय सड़क और उत्तरी छोर पर बांद्रा-वर्सोवा तटीय सड़क से जोड़ने का फैसला लिया गया है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल में दक्षिण मुंबई में वर्ली और मरीन ड्राइव के बीच 10.5 किलोमीटर लंबी तटीय सड़क परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन किया था। यह हिस्सा फिलहाल शुल्क मुक्त है।

Filed under India Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.