Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, विदेश मंत्रालय ने चीन को दिया जवाब

अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा, विदेश मंत्रालय ने चीन को दिया जवाब

भारत के विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को लगातार अरुणाचल प्रदेश को अपना हिस्सा बताने वाले बयानों पर टिप्पणी की है. विदेश मंत्रालय ने कहा कि बीजिंग जितनी बार चाहे अपने बेतुके दाव दोहराता रहे लेकिन इससे हमारा रुख नहीं बदलेगा कि अरुणाचल प्रदेश हमारा हिस्सा था, है और हमेशा रहेगा.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने प्रेस ब्रीफिंग के दौरान चीन द्वारा अरुणाचल प्रदेश पर अपना दावा जारी रखने के सवाल के जवाब में यह बात कही.उनकी यह टिप्पणी चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान द्वारा सोमवार को चीन के दावे को दोहराए जाने के कुछ दिनों बाद आई है.

विदेश मंत्रालय ने क्या कहा

विदेश मंत्रालय ने चीन को जवाब देते हुए कहा कि अरुणाचल प्रदेश मामले पर हमने बार- बार कहा है कि चीन अपने निराधार दावों को जितनी बार चाहे दोहरा सकता है, हमारी बात बदलनी वाली नहीं है. अरुणाचल प्रदेश भारत का हिस्सा था और है और हमेशा रहेगा. इससे पहले भी भारत ने एक बयान में कहा था कि चीन का भारतीय नेताओं के अरुणाचल दौरे का विरोध करना बेतुका है और निराधार है.

चीन ने क्या दावा किया था

भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन के उस दावे के बाद ये जवाब दिया, जिसमें चीन ने अरुणाचल प्रदेश को चीन का हिस्सा बताया था. चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल झांग जियाओगांग ने 15 मार्च को एक बयान जारी कर कहा था कि वो भारतीय नेताओं के अरुणाचल दौरे का विरोध करता है. बता दें, पीएम मोदी ने हाल ही में अरुणाचल प्रदेश में सेला टनल का उद्घाटन किया था. जिस के बाद चीन का ये बयान सामने आया. जिस में चीन ने कहा कि ‘जिजांग (तिब्बत का चीनी नाम) चीन का हिस्सा है और चीन भारत के कथित अरुणाचल प्रदेश को न कभी स्वीकार करेगा और इसका सख्ती से विरोध करता है.’ हालांकि भारतीय विदेश मंत्रालय ने चीन को सख्त जवाब देते हुए कहा कि भारत पहले भी चीन के ऐसे दावों को सिरे से खारिज कर चुका है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.