Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

आम आदमी पार्टी के एक और नेता के खिलाफ ईडी का एक्शन, कैलाश गहलोत को थमाया समन

आम आदमी पार्टी के एक और नेता के खिलाफ ईडी का एक्शन, कैलाश गहलोत को थमाया समन

दिल्‍ली शराब घोटाले में आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत को भी प्रवर्तन निदेशालय ने समन भेजा है. ईडी ने आज ही उन्‍हें पूछताछ के लिए बुलाया है. कैलाश गहलोत इस समय दिल्‍ली सरकार में परिवहन मंत्री हैं. इस मामले में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत कई आप नेता पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं.

हाल ही में दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने ‘इंडिया विद केजरीवाल’ टैगलाइन के साथ केजरीवाल का एक पोस्टर साझा किया था. उन्होंने लिखा, “पूरा देश दिल्ली के बेटे के साथ खड़ा है. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक केजरीवाल के समर्थन में आवाजें उठ रही हैं. देश की राजनीति बदलने वाले कट्टर देशभक्त को देश की जनता अकेला नहीं छोड़ेगी.”

‘आप’ के राष्ट्रीय संयोजक केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति से जुड़े धन शोधन मामले में 21 मार्च को ईडी ने गिरफ्तार किया था तथा वह एक अप्रैल तक केंद्रीय जांच एजेंसी की हिरासत में हैं. वहीं, आबकारी नीति से जुड़े धनशोधन मामले में गिरफ्तार होने के बाद सिसोदिया दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद हैं.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.