Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, इतिहास में पहली बार 21 हजार करोड़ के पार

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट, इतिहास में पहली बार 21 हजार करोड़ के पार

रक्षा क्षेत्र में भारत का एक्सपोर्ट रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसे लेकर जानकारी दी है। उन्होंने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार भारत का रक्षा निर्यात अभूतपूर्व ऊंचाई पर पहुंचा है और 21 हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गया है। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में भारत का डिफेंस एक्सपोर्ट 21,083 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले वित्त वर्ष के मुकाबले इसमें 32.5 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

राजनाथ ने एक और पोस्ट में लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व में रक्षा मंत्रालय ने देश के डिफेंस मैन्यूफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट्स को बढ़ाने के लिए कई कदम उठाए हैं। प्राइवेट सेक्टर और डीपीएसयी समेत हमारी डिफेंस इंडस्ट्रीज ने बीते कुछ वर्षों के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन किया है। उन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए डिफेंस एक्सपोर्ट के क्षेत्र के सभी हिस्सेदारों को शुभकामना दी। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार शुरुआत से ही सभी क्षेत्रों में आत्मनिर्भरता हासिल करने पर जोर देती आई है।

ये देश है भारतीय हथियारों के खरीददार

दुनिया भर के कई देश भारतीय हथियारों और रक्षा औजारों की खरीददारी करते हैं। भारत में बनने वाले बुलेट प्रूफ जैकेट और गोला बारूद दुनिया भर में निर्यात (export) होते हैं। इनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान इजरायल, ब्राजील, संयुक्त अरब अमीरात, मिस्त्र, इंडोनेशिया, जैसे देश शामिल है। डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक से संबंधित कई सामान की बिक्री भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को भी की है। भारत से एयर-टू-एयर सिस्टम और मल्टी बेरल रॉकट लॉन्चर की बिक्री भी विदेशों में होती है। भारत द्वारा निर्मित तेजस विमान को खरीदने के लिए भी कई देश इच्छुक हैं।

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.