Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

राहलु गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल

राहलु गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन पत्र किया दाखिल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से बुधवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया. अपनी बहन प्रियंका गांधी और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) महासचिव के सी वेणुगोपाल समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ पहुंचे राहुल ने वायनाड जिलाधिकारी को अपना नामांकन पत्र सौंपा. वायनाड जिलाधिकारी निर्वाचन अधिकारी भी हैं.

नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद राहुल ने संविधान को बनाए रखने की शपथ पढ़ी जिसके बाद कागजात जमा करने की प्रक्रिया समाप्त हुई. राहुल सुबह हेलीकॉप्टर से वायनाड पहुंचे और फिर उन्होंने कलपेट्टा से सिविल स्टेशन तक रोड शो किया. इसके बाद वह अपना नामांकन पत्र दाखिल कराने के लिए जिलाधिकारी के कार्यालय गए.

उन्होंने जिलाधिकारी के कार्यालय जाने से पहले रोडशो के अंत में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह इस जिले में कई लोगों की जान लेने वाली मानव-पशु संघर्ष की घटनाओं समेत वायनाड वासियों के सभी मुद्दों पर उनके साथ हमेशा खड़े हैं. वायनाड से मौजूदा सांसद राहुल ने कहा कि वह इस पहाड़ी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों के मुद्दों पर देश और दुनिया का ध्यान आकर्षित करने के लिए हमेशा तैयार हैं.

राहुल वायनाड लोकसभा क्षेत्र से भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष के. सुरेंद्रन और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) की नेता एनी राजा के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. उन्होंने 2019 में इसी सीट से चार लाख से अधिक मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की थी. कांग्रेस नेता राहुल गांधी 2019 के लोकसभा चुनावों में कुल 10,92,197 मतों में से 7,06,367 मत हासिल कर विजयी रहे थे जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पी पी सुनीर को केवल 2,74,597 वोट मिले थे.

केरल में इस साल लोकसभा चुनाव के लिए मतदान 26 अप्रैल को होगा.

Filed under Elections Kerala

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.