Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 30°C

Gautam Adani की MG Motors India के साथ साझेदारी, EV चार्जिंग इन्फ्रा को मजबूत करने का लक्ष्य

Gautam Adani की MG Motors India के साथ साझेदारी, EV चार्जिंग इन्फ्रा को मजबूत करने का लक्ष्य

अदाणी समूह की EV Charging Infra में एंट्री हो गई है। गौतम अदाणी के स्वामित्व वाले समूह ने एमजी मोटर्स इंडिया के साथ साझेदारी की है। इस करार का मकसद एमजी डीलरशिप पर EV चार्जिंग स्टेशन स्थापित करना है।

एक बयान में कहा गया है कि अदाणी टोटल गैस लिमिटेड (एटीजीएल) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी अदाणी टोटलएनर्जीज ई-मोबिलिटी लिमिटेड (ATEL) और एमजी मोटर इंडिया ने भारत में EV चार्जिंग बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए एमओयू साइन किया है।

EV चार्जिंग इन्फ्रा मजबूत करने का टारगेट

Mou के अनुसार ATEL चार्जिंग नेटवर्क को मजबूत करने और ग्राहक पहुंच बढ़ाने के लिए एमजी डीलरशिप पर CC2 60 kW DC चार्जर स्थापित करेगा। इस साझेदारी के होने से चार्जिंग बुनियादी ढांचे की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, कमीशनिंग, मेंटेनेंस और चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी।

इस दौरान ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी लॉन्च किया जाएगा। बता दें अदाणी टोटल गैस लिमिटेड अदाणी समूह और टोटलएनर्जीज का सिटी गैस रिटेलिंग देशभर के कई शहरों में CNG और घरेलू गैस की रिटेल में बिक्री करता है। इसके अलावा अब समूह ने ईवी के क्षेत्र में भी एंट्री करने का फैसला किया है।

ATEL के पास 300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट

ATEL के पास वर्तमान समय में 300 से अधिक चार्जिंग पॉइंट हैं। इनमें AC और DC दोनों ही शामिल हैं। यह हाईवे पिटस्टॉप, शॉपिंग मॉल, आरडब्ल्यूए, कार्यस्थल और फ्लीट चार्जिंग हब जैसे विभिन्न क्षेत्रों में फैला हुआ है। इसकी इंस्टॉल्ड कैपिसिटी लगभग 6 मेगावाट है। इन दिनों लगभग 500 चार्ज पॉइंट पर काम किया जा रहा है।

1000 चार्जिंग पाइंट स्थापित करने का लक्ष्य

MG चार्ज इनिशियेटिव के रूप में पूरे भारत में आवासीय इलाकों में 1000 दिनों के भीतर 1,000 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना चाहती है। इसमें 500 चार्जिंग पॉइंट पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। आवासीय समुदायों और अपार्टमेंटों में 1,000 दिनों में 1,000 चार्जिंग पॉइंट स्थापित करना चाहती है, जिनमें से 500 पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।

Filed under Business

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.