Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

भाजपा ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नारायण राणे को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग से नारायण राणे को बनाया उम्मीदवार

भाजपा ने महाराष्ट्र के रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा क्षेत्र से नारायण राणे (Naryan Rane ) को पार्टी का उम्मीदवार बनाया है. पार्टी ने गुरुवार को अपने लोकसभा उम्मीदवार की 13वीं सूची जारी की है, जिसमें भाजपा ने मात्र एक उम्मीदवार (नारायण राणे) के नाम की घोषणा की है.नारायण राणे केंद्र की सरकार में मंत्री हैं और उनका राज्यसभा का कार्यकाल इसी महीने समाप्त हुआ है.

2019 के पिछले लोकसभा चुनाव में रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट से शिवसेना के उम्मीदवार विनायक राउत चुनाव जीते थे, लेकिन आज वह शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के साथ हैं.

विनायक राउत ने पिछले लोकसभा चुनाव में नारायण राणे के बेटे नीलेश नारायण राणे को ही चुनाव में हराया था, जो महाराष्ट्र स्वाभिमान पक्ष के बैनर तले चुनाव लड़े थे.

शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) इसी आधार पर रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग लोकसभा सीट पर अपना दावा जता रहा था, लेकिन गठबंधन में यह सीट फाइनली भाजपा के खाते में आई और पार्टी ने आज यहां से नारायण राणे को चुनावी मैदान में उतारने की घोषणा कर दी.

 

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.