Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 29°C

CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से करेंगी AAP के लिए चुनाव प्रचार की शरुआत

CM अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से करेंगी AAP के लिए चुनाव प्रचार की शरुआत

दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम अरविंद केजरीवाल  की पत्नी सुनीता केजरीवाल आज से लोकसभा चुनाव प्रचार की शुरुआत  करेंगी. सुनीता केजरीवाल आज आम आदमी पार्टी के पूर्वी दिल्ली से उम्मीदवार कुलदीप कुमार के समर्थन में आज एक मेगा रोड शो करेंगी. दिल्ली के मंत्री आतिशी ने कहा, “अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल  उनके लिए आशीर्वाद मांगने और आप उम्मीदवारों के लिए वोट मांगने के लिए प्रचार करेंगी. वह दिल्ली, पंजाब, गुजरात और हरियाणा के लोगों से उनके लिए आशीर्वाद मांगेंगी.”

सुनीता केजरीवाल करेंगी चुनाव प्रचार

AAP सूत्रों का कहना है कि आप के प्रचार अभियान को आगे बढ़ाने के लिए अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल धीरे-धीरे पार्टी में बड़ी भूमिका निभा रही हैं. दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मौजूदा हालात में पार्टी को एकजुट रखने के लिए सुनीता केजरीवाल ही सबसे बेहतर हैं. उन्होंने कहा कि उनकी उपस्थिति का पार्टी कार्यकर्ताओं पर “सकारात्मक प्रभाव” पड़ा है. बता दें कि सुनीता केजरीवाल पिछले महीने दिल्ली और रांची में इंडिया ब्लॉक की मेगा रैलियों में भी शामिल हुई थीं, जिसमें विपक्षी खेमे ने विपक्ष शासित राज्यों को परेशान करने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का कथित तौर पर दुरुपयोग करने के लिए बीजेपी पर तीखा हमला बोला था.

अरविंद केजरीवाल की पत्नी AAP में एक्टिव

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद से सुनीता केजरीवाल अब तक तीन बार मीडिया को संबोधित कर चुकी हैं. इस दौरान उन्होंने सीएम केजरीवाल के मैसेज को लोगों तक पहुंचाने का काम किया. बता दें कि अरविंद केजरीवाल को दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने पिछले महीने गिरफ्तार किया था. AAP ने कहा था कि गिरफ्तारी के बाद भी वह मुख्यमंत्री बने रहेंगे, उनको जेल से सरकार चलाने से कानून भी नहीं रोक सकता है.

सुनीता केजरीवाल एक पूर्व भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं जिन्होंने 22 वर्षों तक आयकर विभाग में सेवा की। भोपाल में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान उनकी मुलाकात अरविंद केजरीवाल से हुई। वह 1994 बैच की हैं, जबकि अरविंद केजरीवाल 1995 बैच के अधिकारी हैं।

आज शाम से शुरू होगा सुनीता केजरीवाल का कैंपेन

सुनीता केजरीवाल आज शाम 4 बजे से अपना लोकसभा चुनावी कैंपेन शुरू करेंगी। इसकी शुरुआत वह कल्याणपुरी में रोड शो से करेंगी। इस दौरान वह दिल्ली के लोगों से आप प्रत्याशियों को वोट देने की अपील करेंगी।

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.