Skip to content
Tuesday, October 27, 2026

भरी सभा में अजित पवार ने उड़ाया भतीजे रोहित के आंसुओं का मजाक, नेताजी की एक्टिंग देख हंस पड़े कार्यकर्ता

भरी सभा में अजित पवार ने उड़ाया भतीजे रोहित के आंसुओं का मजाक, नेताजी की एक्टिंग देख हंस पड़े कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव 2024 में तीसरे चरण के मतदान से पहले सभी नेता पूरे दम-खम के साथ प्रचार कर रहे हैं। इस बीच नेता एक-दूसरे पर निजी हमले करने से भी नहीं चूक रहे हैं। चाचा शरद पवार से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी छीनने वाले अजित पवार ने अब भतीजे रोहित पवार पर भी निजी हमला किया है।

अजित पवार ने महाराष्ट्र के पुणे में बारामती में रैली की। यहां उन्होंने रोहित पवार का मजाक बनाया। राज्य के उप मुख्यमंत्री ने भतीजे रोहित पवार के रोने की नकल करते हुए जेब से रुमाल निकालकर आंसू पोछने की एक्टिंग की। यह देखकर सभा में मौजूद सभी लोग हंस पड़े।

अजित ने क्या कहा?

चुनावी सभा के दौरान अजित पवार ने कहा “मैंने पहले ही बताया था कि कुछ लोग आपकी भावनाओं के साथ खेलने की कोशिश करेंगे, लेकिन ऐसी चीजें काम नहीं करती हैं।” इसके साथ ही उन्होंने रोने की एक्टिंग की, जिसे देखकर उनके समर्थकों ने जमकर ठहाके लगाए। सुप्रिया सुले के लिए प्रचार करते समय रोहित पवार एक सभा में भावुक हो गए थे। उन्होंने एनसीपी के टूटने का जिक्र किया और कहा कि शरद पवार ने उनसे कहा था कि सभाविमानी महाराष्ट्र बनाने के लिए नई पीढ़ी को तैयार करने की जरूरत है। ऐसा होने से पहले वह अपनी आंखें नहीं बंद करेंगे। इसके बाद वह भावुक होकर रोने लगे थे। हालांकि, अजित पवार के मजाक बनाने के बाद रोहित ने कहा है कि उनका भावुक होने का कोई इरादा नहीं था।

पीएम मोदी के आंसुओं पर भी हुई राजनीति

राहुल गांधी ने कर्नाटक में एक सभा के दौरान कहा था कि पीएम मोदी मुद्दों से ध्यान भटकाने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। वह इसके लिए मंच से आंसू भी बहा सकते हैं। इसके बाद पीएम मोदी ने इसका जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसू में अपनी खुशी देखते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने गरीबी नहीं देखी। वह उनके आंसुओं का मर्म नहीं समझ सकते। उन्होंने कहा कि हताश और निराश कांग्रेस को मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं।

Filed under Maharashtra

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.