click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर हो रही वोटिंग, इन 10 हस्तियों की किस्मत दांव पर
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर हो रही वोटिंग, इन 10 हस्तियों की किस्मत दांव पर
IndiaTop News

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में 96 सीटों पर हो रही वोटिंग, इन 10 हस्तियों की किस्मत दांव पर

आज चौथे चरण के मतदान में अखिलेश यादव, गिरिराज सिंह, मोहुआ मोइत्रा, असदुद्दीन ओवैसी, नित्यानंद राय, अर्जुन मुंडा, ललन सिंह, अधीर चौधरी, शत्रुघ्न सिन्हा, यूसुफ पठान और वाईएस शर्मिला सहित कई प्रमुख उम्मीदवारों की साख दांव पर है.

Last updated: 2024/05/13 at 11:18 AM
One India News Team
Share
8 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में आज 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 96 लोकसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है. लोकसभा चुनाव के साथ-साथ आंध्र प्रदेश विधानसभा की सभी 175 सीटें और ओडिशा विधानसभा की 28 सीटों पर भी पोलिंग हो रही है. लोकसभा की 96 सीटों पर 1,717 उम्मीदवार मैदान में हैं. चुनाव आयोग ने 8.73 करोड़ महिलाएं सहित कुल 17.70 करोड़ से अधिक मतदाताओं की सुविधा के लिए 1.92 लाख मतदान केंद्रों पर 19 लाख से अधिक चुनाव अधिकारियों की तैनाती की है. हर मतदान केंद्र पर केंद्रीय बल की तैनाती का निर्देश दिया गया है, ताकि निष्पक्ष मतदान हो. सतर्कता उपायों में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों और निगरानी टीमों की तैनाती गई है. बता दें कि देश में पहले तीन चरणों में मतदान हो चुके हैं. पहले तीन चरणों में मतदान प्रतिशत क्रमशः 66.14%, 66.71% और 65.68% था.

Contents
चौथे चरण की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटेंलोकसभा चुनाव का चौथा चरण : प्रमुख उम्मीदवारचौथे चरण में इन लोकसभा सीटों पर पोलिंग

चौथे चरण में तेलंगाना में 17, आंध्र प्रदेश में 25, उत्तर प्रदेश में 13, बिहार में 5, झारखंड में 4, मध्य प्रदेश में 8, महाराष्ट्र में 11, ओडिशा में 4, पश्चिम बंगाल में 8 और जम्मू और कश्मीर में एक लोकसभा सीट पर चुनाव हो रहा है. अगस्त 2019 में अनुच्छेद 370 हटने के बाद कश्मीर में यह पहला बड़ा चुनाव है.

चौथे चरण के मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, टीएमसी नेता मोहुआ मोइत्रा, एआईएमआईएम के असदुद्दीन ओवैसी, नित्यानंद राय, अर्जुन मुंडा, ललन सिंह, अधीर रंजन चौधरी, रावसाहेब दानवे, फिल्म स्टार से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा, पूर्व क्रिकेटर यूसुफ पठान और वाईएस शर्मिला सहित कई प्रमुख उम्मीदवारों की साख दांव पर है.

मौसम विज्ञान की भविष्यवाणी के अनुसार, कई इलाकों में भीषण गर्मी का प्रकोप है. इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए पानी, छाया और पंखे जैसी सुविधाएं सुनिश्चित की हैं, हालांकि चुनाव आयोग की ओर से कहा है कि कहीं भी लू का प्रकोप नहीं है. गर्मी के मद्देनजर चुनाव आयोग ने तेलंगाना में 17 संसदीय क्षेत्रों के कुछ विधानसभा क्षेत्रों में मतदान का समय बढ़ा दिया है. बुजुर्गों और विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है.

चौथे चरण की हाईप्रोफाइल लोकसभा सीटें

बहरामपुर (पश्चिम बंगाल): बहरामपुर लोकसभा सीट पर टीएमसी ने पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को, कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को और भाजपा ने निर्मल कुमार साहा को उम्मीदवार बनाया. अधीर चौधरी छठवीं बार इस सीट से प्रतिद्वंद्विता कर रहे हैं.

हैदराबाद (तेलंगाना): हैदराबाद लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी ने माधवी लता को ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के मौजूदा सांसद असदुद्दीन ओवैसी के खिलाफ मैदान में उतारा है. 2019 के लोकसभा चुनाव में AIMIM के असदुद्दीन ओवैसी ने 282,186 वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी. ओवैसी ने 58.9% वोट शेयर के साथ 517,471 वोट हासिल किए थे और बीजेपी के भगवंत राव को हराया था.

कृष्णानगर (पश्चिम बंगाल): तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) नेता महुआ मोइत्रा का मुकाबला बीजेपी की अमृता रॉय से है. 2019 के लोकसभा चुनाव में टीएमसी की महुआ मोइत्रा ने बीजेपी के कल्याण चौबे को हराया था. गिफ्ट और पैसे के बदले सवाल पूछने के मामले में हाल में महुआ मोइत्रा को लोकसभा से निष्कासित कर दिया गया था.

बेगुसराय (बिहार): लोकसभा चुनाव में बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह सीपीआई उम्मीदवार अवधेश राय के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. 2019 के लोकसभा चुनाव में गिरिराज सिंह ने सीपीआई के कन्हैया कुमार को हराया था. गिरिराज सिंह को 56.48% वोट के साथ 692,193 वोट मिले थे, जबकि कन्हैया कुमार को 22.03% वोट के साथ 269,976 वोट मिले थे.

मुंगेर (बिहार): जनता दल (यूनाइटेड) के नेता राजीव रंजन सिंह (ललन सिंह) का मुकाबला राजद नेता अनिता देवी से है. 2019 के लोकसभा चुनाव में जेडीयू के ललन सिंह ने राजद की नीलम देवी को हराकर 1.67 लाख से अधिक वोटों के अंतर से जीत हासिल की थी.

श्रीनगर (जम्मू-कश्मीर): नेशनल कॉन्फ्रेंस के आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी के खिलाफ पीडीपी के वहीद पारा और अपनी पार्टी ने मोहम्मद अशरफ मीर चुनाव मैदान में है. यह सीट वर्तमान में नेशनल कॉन्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला के पास है.

आसनसोल (पश्चिम बंगाल): तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने बीजेपी के सुरिंदरजीत सिंह अहलूवालिया के खिलाफ शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है. 2019 के लोकसभा चुनावों में बाबुल सुप्रियो ने भाजपा के उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी, लेकिन बाद में वह टीएमसी में शामिल हो गये और इस्तीफा दे दिया. उसके बाद हुए उपचनुाव में शत्रुघ्न सिन्हा 56.62% वोटों से जीत हासिल की थी.

कन्नौज (उत्तर प्रदेश): समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव मौजूदा सांसद और बीजेपी नेता सुब्रत पाठक को चुनौती दे रहे हैं. अखिलेश यादव 2000-2012 तक लोकसभा सांसद रहे और 2012 में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने कन्नौज संसदीय सीट से इस्तीफा दे दिया था. पिछले चुनाव 2019 में सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को हराकर जीत हासिल की थी.

कडप्पा (आंध्र प्रदेश): आंध्र प्रदेश कांग्रेस प्रमुख वाईएस शर्मिला अपने चचेरे भाई मौजूदा सांसद अविनाश रेड्डी के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं.

खूंटी (झारखंड): झारखंड में बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा का मुकाबला कांग्रेस के कालीचरण मुंडा से है. इस सीट से अर्जुन मुंडा मौजूदा सांसद हैं.

लोकसभा चुनाव का चौथा चरण : प्रमुख उम्मीदवार

अखिलेश यादव– कन्नौज (उत्तर प्रदेश)

महुआ मोइत्रा – कृष्णानगर (उत्तर प्रदेश)

अधीर रंजन चौधरी– बहरामपुर (पश्चिम बंगाल)

गिरिराज सिंह– बेगुसराय (बिहार)

वाईएस शर्मिला– कडप्पा (आंध्र प्रदेश)

अर्जुन मुंडा– खूंटी (झारखंड)

शत्रुघ्न सिन्हा-आसनसोल (पश्चिम बंगाल)

असदुद्दीन ओवैसी– हैदराबाद (तेलंगाना)

वाईएस शर्मिला-कडप्पा (आंध्र प्रदेश)

ललन सिंह– मुंगेर (बिहार)

चौथे चरण में इन लोकसभा सीटों पर पोलिंग

आंध्र प्रदेश: अनाकापल्ली, काकीनाडा, अमलापुरम (एससी), राजमुंदरी, नरसापुरम, एलुरु, मछलीपट्टनम, विजयवाड़ा, गुंटूर, नरसरावपेट, बापटला (एससी), अराकू (एसटी), श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति (एससी), विजयनगरम, विशाखापत्तनम, ओंगोल, नंद्याल, कुरनूल, राजमपेट, चित्तूर (एससी), हिंदूपुर, अनंतपुर, कडप्पा.

बिहार: दरभंगा, उजियारपुर, बेगुसराय, मुंगेर, समस्तीपुर,

जम्मू और कश्मीर: श्रीनगर लोकसभा सीट

मध्य प्रदेश: देवास, उज्जैन, मंदसौर, रतलाम, इंदौर, खरगोन, खंडवा, धार,

महाराष्ट्र: नंदुरभार, जलगांव, रावेर, जालना, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी, बीड, औरंगाबाद,

ओडिशा: कालाहांडी, नबरंगपुर (एसटी), बेरहामपुर, कोरापुट (एसटी),

तेलंगाना: आदिलाबाद (एसटी), पेद्दापल्ली (एससी), करीमनगर, निजामाबाद, चेवेल्ला, महबूबनगर, नलगोंडा, नागरकुर्नूल (एससी), जहीराबाद, मेडक, मल्काजगिरी, सिकंदराबाद, हैदराबाद, भोंगिर, वारंगल (एससी), महबूबाबाद (एसटी), खम्मम

उत्तर प्रदेश: फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, शाहजहांपुर, खीरी, धरुहरा, सीतापुर,हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, कानपुर, अकबरपुर, बहराईच (एससी)

पश्चिम बंगाल: बर्धमान-दुर्गापुर, बहरामपुर, कृष्णानगर, आसनसोल, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बोलपुर, बीरभूम

झारखंड: सिंहभूम, पलामू, खूंटी, लोहरदगा

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: @india, Andhra Pradesh, Bihar, breakingnews, current affairs, fourth phase of loksabha election, hindinews, hydrabad, jharkhand, loksabha candidates, loksabha election 2024, loksabha seats, odisha, oneindianews, oneindianewscom, Telangana, uttar pradesh, west bangal

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 13, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article “कर्तव्य निभाएं और अपने लोकतंत्र को मजबूत करें”: चौथे चरण में जनता से वोटिंग की अपील करते हुए पीएम मोदी
Next Article जयपुर के चार स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, प्रिंसिपल को ई-मेल मिलने से मचा हड़कंप

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.