संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन राजधानी दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध मार्च के कारण आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। बिना प्रशासनिक अनुमति के संसद भवन की ओर कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा कारणों और धारा 163 (BNSS) के उल्लंघन के तहत संसद मार्ग पर रोक दिया। स्थिति नियंत्रित करने और संसद सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस को बल प्रयोग व आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े।
बिना अनुमति संसद मार्च, सुरक्षा और यातायात में बाधा
दिल्ली पुलिस के अनुसार, नई दिल्ली क्षेत्र में प्रदर्शन या जुलूस निकालने की अग्रिम अनुमति नहीं दी गई थी। इसके बावजूद जंतर-मंतर पर एकत्र भीड़ ने सुरक्षा घेरा तोड़कर संसद भवन की ओर बढ़ने का प्रयास किया। प्रदर्शनकारियों के इस कदम से मध्य दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों पर भारी ट्रैफिक जाम लग गया, जिससे आम यात्रियों और दफ्तर जाने वालों को गंभीर दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
संसद भवन की सुरक्षा को किसी भी तरह के खतरे से बचाने के लिए दिल्ली पुलिस ने मुख्य द्वारों को बंद कर दिया और भीड़ को खदेड़ने के लिए वाटर कैनन तथा आंसू गैस के गोले दागे। उपद्रव व बाधा डालने के आरोप में पुलिस ने कई उपद्रवियों को आरबीआई (RBI) और संसद मार्ग क्षेत्र से हिरासत में लिया है।
मेट्रो सेवाएं प्रभावित, यात्रियों को झेलनी पड़ी परेशानी
विरोध प्रदर्शन और सुरक्षा खतरों के चलते दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) ने एहतियाती तौर पर राजीव चौक, जनपथ, पटेल चौक, केंद्रीय सचिवालय और सेवा तीर्थ जैसे 5 प्रमुख मेट्रो स्टेशनों के प्रवेश और निकास द्वार अस्थायी रूप से बंद कर दिए। इससे दैनिक यात्रियों को अंतिम समय पर भारी असुविधा झेलनी पड़ी।
राजनीतिक स्टंट और विपक्ष पर सवाल
संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू और सांसद जगदम्बिका पाल ने संसद की कार्यवाही में बार-बार आ रही बाधा पर कड़ी नाराजगी जताई। सरकार का कहना है कि संसद लोकतांत्रिक बहस का केंद्र है और सड़कों पर इस तरह अराजकता पैदा करना संसदीय गरिमा के खिलाफ है। बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि विपक्षी दल युवाओं के कंधों पर बंदूक रखकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेक रहे हैं और दिल्ली में कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
वार्ता के लिए सरकार की पहल, CJP प्रतिनिधिमंडल जेपी नड्डा से मिला
प्रशासनिक रुख कड़ा रहने के साथ-साथ सरकार ने संवाद के दरवाजे भी खुले रखे। सूत्रों के मुताबिक, सीजेपी प्रतिनिधिमंडल की ओर से आशुतोष रांका और सौरव दास केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा से मुलाकात करने पहुंचे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गृह मंत्री अमित शाह से मिलकर दिल्ली के मौजूदा सुरक्षा हालात और परीक्षा सुधारों से जुड़ी रिपोर्ट साझा की।
हमारी यूट्यूब चैनल को लाइक, शेयर और सब्सक्राइब करे
Like, Share and Subscribe our YouTube channel