Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से नहीं मिली राहत, 30 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आम आदमी पार्टी  के नेता और पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को झटका लगा है. राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले में सिसोदिया की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है.

सिसोदिया और अन्य आरोपियों की न्यायिक हिरासत अगली तारीख तक बढ़ाई गई है. राउज एवेन्यू कोर्ट केस की अगली सुनवाई 30 मई को करेगा. वहीं सुनवाई के दौरान आरोपियों के वकील ने कोर्ट को बताया कि चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई शुरू करने के फैसले को चुनौती देने वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में 24 मई को सुनवाई होनी है

हाईकोर्ट ने सीबीआई केस में चार्ज फ्रेम करने पर सुनवाई शुरू करने पर रोक लगाई हुई है. दरअसल दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के सीबीआई के मामले में कोर्ट ने मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत सात मई को ही 15 मई तक बढ़ाई थी.

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरीए हुई पेशी

बता दें कि मनीष सिसोदिया ओर हिरासत में बंद अन्य आरोपियों की जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई। आरोप पर बहस स्थगित करने का एक आवेदन उच्च न्यायालय के समक्ष लंबित है। इससे पहले बीते दिन यानी 14 मई को दिल्ली हाई कोर्ट में सिसोदिया की जमानत याचिका पर वकीलों में जोरदार बहस हुई।

ईडी ने सिसोदिया की जमानत याचिका का विरोध किया। इस दौरान सिसोदिया के वकील ने कहा कि ED ओर CBI सिर्फ लोगों को गिरफ्तार कर रही है। ट्रायल के दौरान उनसे कोई सवाल नहीं होते। आबकारी नीति से जुड़े सीबीआई और ईडी के मामलों में जस्टिस स्वर्णकांत शर्मा ने मनीष सिसोदिया की याचिका पर सुनवाई की। सभी पक्षों को सुनने के बाद हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है।

क्या आरोप है? 

सीबीआई और ईडी दोनों का कहना है कि दिल्ली शराब नीति को तैयार करने और लागू करने में गड़बड़ी हुई है. ईडी ने गड़बड़ी का मुख्य साजिशकर्ता सीएम अरविंद केजरीवाल को करार देते हुए कहा है कि इसमें AAP के कई अन्य नेता शामिल रहे हैं. वहीं AAP ने इन आरोप को बेबुनियाद बताया है.

AAP ने क्या कहा?

AAP की नेता आतिशी सहित अन्य नेताओं का कहना है कि बीजेपी ने यह सब राजनीतिक बदले की भावना के तहत किया है, लेकिन लोग हमारे साथ हैं. जनता बीजेपी को इसका जवाब देगी. केंद्रीय जांच एजेंसी का दुरुपयोग सरकार कर रही है.

आतिशी ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए हाल ही में कहा था कि विपक्षी नेताओं को फंसाने की कोशिश की जा रही है. इस कारण आए दिन केंद्रीय जांच एजेंसी का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.