click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: “कहना मैं आया था…” : यूपी की लालगंज रैली में आए लोगों को जब PM मोदी ने दिया यह काम
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > Uttar Pradesh > “कहना मैं आया था…” : यूपी की लालगंज रैली में आए लोगों को जब PM मोदी ने दिया यह काम
Uttar Pradesh

“कहना मैं आया था…” : यूपी की लालगंज रैली में आए लोगों को जब PM मोदी ने दिया यह काम

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे.

Last updated: 2024/05/16 at 3:04 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यूपी के लालगंज में जनता को संबोधित करते हुए उनसे अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की. पीएम मोदी ने जनता से कहा, “मेरा एक काम करेंगे? क्या करेंगे? एक काम करना, ज्यादा से ज्यादा परिवारों को मिलना, ज्यादा से ज्यादा लोगों को मिलना और कहना कि अपने मोदी जी आए थे और मोदी जी ने परिवार के सब लोगों को राम राम कहा है. बोलिए हर एक को मेरा राम राम पहुंचा देंगे.”

Contents
सीएए को लेकर विपक्ष पर साधा निशानापीएम ने कहा शरणार्थी नहीं थे विपक्ष के वोट बैंक370 पर भी की बातविदेश की अखबारों में छाया हुआ है भारत के लोकतंत्र का उत्सव

सीएए को लेकर विपक्ष पर साधा निशाना

उन्होंने कहा, “मेरा एक काम करिएगा. मतदान ज्यादा होना चाहिए. सुबह 10 बजे से पहले मतदाना होना चाहिए. हर पोलिंग बूथ जीतना चाहिए. करेंगे या नहीं करेंगे.” इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों पर भी एक बार फिर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि देश में कोई माई का लाल सीएए नहीं खत्म कर सकता. देश का हर नागरिक जान गया है कि विपक्षी दलों ने हिंदू-मुसलमान कर अपना वोट बैंक तैयार किया है. मोदी ने इनका नकाब उतार दिया है. पीएम मोदी गुरुवार को आजमगढ़ में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे.

मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण CAA कानून है।

CAA कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है।

ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अर्से से हमारे देश में रह रहे हैं। ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का… pic.twitter.com/hNeZONpgxv

— BJP (@BJP4India) May 16, 2024

उन्होंने कहा कि जितनी ताकत है, लगा लो आप, सीएए नहीं मिटा पाओगे. विपक्षियों के नकाब को उतार दिया है. मजे की बात यह है कि गांधी का नाम लेकर सत्ता की सीढ़ियां लोग चढ़ गए थे. इन लोगों ने महात्मा गांधी का भरोसा तोड़ा, मोदी की गारंटी का मतलब क्या होता है, इसका ताजा उदाहरण सीएए कानून है. कल ही सीएए कानून के तहत शरणार्थियों को भारत की नागरिकता देने का काम शुरू हो चुका है. ये वो लोग हैं, जो शरणार्थी बनकर लंबे अरसे से हमारे देश में रह रहे हैं, ये वो लोग हैं, जो धर्म के आधार पर हुए भारत के बंटवारे का शिकार हुए थे.

पीएम ने कहा शरणार्थी नहीं थे विपक्ष के वोट बैंक

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने भारत में शरण लिए लोगों की कभी सुध नहीं ली, क्योंकि ये लोग इनका वोट बैंक नहीं थे. इनमें ज्यादातर ओबीसी और पिछड़े-दलित भाई बहन हैं. इन पर जुल्म होता रहा. कांग्रेस भी इसी काम में लगी रही. सपा-कांग्रेस, इंडी गठबंधन वालों ने इनके साथ कुछ बढ़िया काम नहीं किया बल्कि इन लोगों ने ऐसा झूठ चलाया कि देश में दंगे हो गए. आज तक ये इंडी गठबंधन वाले कहते हैं कि मोदी का सीएए उन्हीं के साथ जाएगा.

370 पर भी की बात

पीएम मोदी ने कहा कि ये लोग पहले कश्मीर के मुद्दे को भुनाते थे लेकिन अब ये वोट बैंक की राजनीति नहीं कर पाएंगे. मोदी ने 370 की दीवार गिराई. आतंकी पहले श्रीनगर में वोटरों को धमकी देते थे. पीएम ने कहा कि दुनिया ये जनसमर्थन देख रही है. जनता का आशीर्वाद और प्रेम दुनिया को अचरज कर रहा है. दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों को मोदी की गारंटी पर कितना भरोसा है.

विदेश की अखबारों में छाया हुआ है भारत के लोकतंत्र का उत्सव

उन्होंने कहा कि पहली बार देख रहा हूं कि दुनिया के अखबारों में पहले पेज पर भारत के लोकतंत्र के उत्सव की खबरें छाई हुई हैं. भारत की पहचान, भारत का महात्मय दुनिया के लिए भी कितना महत्व रखता है, इसका ये परिचय है. पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया देख रही है कि जनता-जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा-एनडीए पर है. आपके आशीर्वाद से दुनिया आश्चर्य में है. दुनिया देख रही है कि पीएम मोदी की गारंटी पर जनता को कितना भरोसा है.

#WATCH | In his address to a public meeting in Uttar Pradesh's Azamgarh, PM Narendra Modi says, "I am seeing it for the first time that news regarding the festival of democracy in India is all over on the first page of the newspapers in the world. It's evidence of how much… pic.twitter.com/PLvAaXtTKz

— ANI (@ANI) May 16, 2024

प्रधानमंत्री श्री @narendramodi लालगंज, उत्तर प्रदेश में विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए। https://t.co/3cxZYoLFMQ

— BJP (@BJP4India) May 16, 2024

You Might Also Like

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली

ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल

होर्मुज में अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर हादसे के बाद बढ़ा तनाव, अमेरिका ने ईरान के 20 ठिकानों पर हमले का किया दावा

लखनऊ में धर्मांतरण और युवती को गायब करने के दो सनसनीखेज मामले, इरशाद अली और जुबैर अंसारी पर गंभीर आरोप

6 हजार की नौकरी से शुरू किया करियर, इंजीनियर के घर से निकले 2 करोड़ कैश, 1.25 किलो सोना और 14 प्लॉट

TAGGED: @india, @narendramodi, bhartiya janta party, bjp government, breakingnews, current affairs, election campaign, election rally, hindinews, Lalganj, loksabha election 2024, oneindianews, oneindianewscom, uttar pradesh

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 16, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article मोदी की गारंटी का मतलब CAA कानून, पूरी दुनिया देख रही… लालगंज में बोले PM Modi
Next Article स्वाति मालीवाल विवाद पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया तलब

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

मां की तेरहवीं के खर्च को लेकर भाइयों में खूनी संघर्ष, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
कांग्रेस को बड़ा झटका, मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों राज्यसभा सीटों पर भाजपा की राह साफ
Elections India Madhya Pradesh Top News June 10, 2026
पाकिस्तान पर अफगानिस्तान में हवाई हमले का आरोप, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत; तालिबान ने बताया ‘मानवीय अपराध’
India Top News World June 10, 2026
ट्रिपल तलाक और एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं को घर और स्वास्थ्य सुरक्षा देगी योगी सरकार, शुरू हुई बड़ी पहल
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.