Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 27°C

स्वाति मालीवाल विवाद पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया तलब

स्वाति मालीवाल विवाद पर अरविंद केजरीवाल के सहयोगी को राष्ट्रीय महिला आयोग ने किया तलब

अरविंद केजरीवाल के सहयोगी विभव कुमार, जिन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री आवास पर आप सांसद स्वाति मालीवाल को परेशान करने का आरोप है, को राष्ट्रीय महिला आयोग ने तलब किया है. विभव कुमार को शुक्रवार सुबह 11 बजे एनसीडब्ल्यू के दिल्ली कार्यालय में बुलाया गया है.

बता दें कि दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया था कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर उनके निजी सचिव विभव कुमार ने उनके साथ बदसलूकी की थी. ये आरोप सोमवार को तब सामने आए जब दिल्ली पुलिस ने कहा कि स्वाति मालीवाल के पंजीकृत नंबरों से उत्पीड़न का दावा करने वाली दो कॉल आई थीं. पुलिस ने कहा कि पूर्व महिला पैनल प्रमुख इसके बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन में पहुंचीं लेकिन औपचारिक शिकायत दर्ज किए बिना चली गईं.

स्वाति मालीवाल द्वारा अभी तक इन आरोपों की पुष्टि नहीं की गई है. इन आरोपों ने AAP और विपक्षी भारतीय जनता पार्टी के बीच एक भयंकर राजनीतिक विवाद पैदा कर दिया है.

भ्रष्टाचार के आरोप में मार्च में गिरफ्तारी के बाद पिछले हफ्ते दिल्ली की तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए अरविंद केजरीवाल पर बीजेपी ने आरोप लगाते हुए कहा है कि अपनी पार्टी के लिए प्रचार करने के लिए वो विभव कुमार को बचा रहे हैं. आलोचनाओं से घिरी आप ने आज बीजेपी द्वारा लगाए गए आरोपों पर पलटवार किया. संजय सिंह ने भाजपा से मांग की कि वह पहले मणिपुर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों और कर्नाटक के विधायक प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन अपराधों के आरोपों के बारे में सवालों के जवाब दे.

Filed under Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.