Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 32°C

स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, केजरीवाल के घर से बाहर जाते हुए आ रही हैं नजर

स्वाति मालीवाल का नया वीडियो आया सामने, केजरीवाल के घर से बाहर जाते हुए आ रही हैं नजर

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल केस में नया वीडियो सामने आया है। ये वीडियो 13 मई का बताया जा रहा है, ये वही तारीख है जब स्वाति मालीवाल सीएम अरविंद केजरीवाल से मिलने के लिए उसके आवास पर गई थीं। वहीं सामने आए वीडियो में स्वाति मालीवाल को सीएम आवास से निकालते हुए दिखाया जा रहा है। वीडियो में 13 मई की घटना और बाद के वीडियो को दिखाते हुए दोनों की तुलना की गई है। इसके साथ ही कहा गया है कि घटना वाले दिन स्वाति मालीवाल कहीं से भी चोटिल नहीं दिख रही हैं और ना ही उनके कपड़े फटे हैं, जबकि बाद के वीडियो में स्वाति मालीवाल नौटंकी कर रही हैं।

वीडियो में क्या है?

13 मई की सुबह 9 बजकर 34 मिनट पर CM आवास से स्वाति ने 112 नम्बर पर कॉल किया था। ये वीडियो 9 बजकर 41 मिनट का है। इस वीडियो से ये साबित करने की कोशिश की जा रही है कि स्वाति मालीवाल के साथ कोई मारपीट नहीं हुई है। अगर मारपीट हुए होती तो वो इतनी आसानी से नहीं चल पाती, महिला पुलिसकर्मी के हाथ को झटक नहीं पाती। जैसा कि स्वाति मालीवाल ने अपने शिकायत में कहा है कि उनके साथ बहुत ज्यादा मारपीट हुई है। इस घटना के 4 दिन बाद भी वो लगड़ाकर चल रही है, जबकि उस दिन आराम से चल रही थी। कपड़े भी फटे नहीं हैं।

क्या है विवाद

बता दें कि आप की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने बीते दिनों दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के पीए पर मारपीट और बदसलूकी के आरोप लगाए थे। उन्होंने पुलिस को भी इसकी जानकारी दी थी और मीडिया से भी मामले को शेयर किया था। घटना सामने आने के बाद से अरविंद केजरीवाल के पीए बिभव कुमार फरार चल रहे हैं। पुलिस की कई टीमें बिभव कुमार की तलाश में जुटी हुई हैं। वहीं स्वाति मालीवाल ने एफआईआर भी दर्ज करा दी है। इसके अलावा बिभव कुमार ने भी अपनी तरफ से शिकायत दर्ज कराई है।

स्वाति ने FIR में विभव पर लगाए हैं गंभीर आरोप

स्वाति मालीवाल ने अपनी FIR में आरोप लगाया कि जब वह मुख्यमंत्री आवास पर गयीं तो विभव कुमार ने उन पर बेरहमी से हमला किया. उन्होंने आरोप लगाया कि कुमार, जो केजरीवाल के निजी सचिव हैं, ने उन्हें लात मारी, घूंसा मारा और दुर्व्यवहार किया. 39 वर्षीय महिला ने यह भी कहा कि उनके कपड़े फट गए थे और हमले के दौरान उनके सिर और पैर पर गंभीर चोटें आईं.

सीसीटीवी फुटेज से खड़े हो रहे हैं सवाल

लेकिन नए सीसीटीवी फुटेज को देखकर ऐसा नहीं लग रहा है कि उन्हें कोई चोट आई है और वह खुद को महिला पुलिसकर्मी की पकड़ से छुड़ाने की कोशिश करती हुई भी नजर आ रही हैं.

केजरीवाल की चुप्पी पर बीजेपी कर रही हमला

इस घटना से राजनीति जगत में भी हलचल मच गई है. भाजपा ने केजरीवाल की चुप्पी की कड़ी आलोचना की है. यहां तक कि उनके प्रवक्ता गौरव भाटिया ने हमले के दौरान केजरीवाल की चुप्पी के कारण उन्हें “मुख्य अपराधी” करार दिया है. बता दें कि केजरीवाल ने लखनऊ में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान घटना से जुड़े सवाल को टाल दिया था, जहां वह समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव और आप सांसद संजय सिंह के साथ नजर आए थे.

विभव ने भी स्वाति के खिलाफ दर्ज की एफआईआर

केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने सिविल लाइंस पुलिस थाने के एसएचओ को एक ई-मेल के जरिए भेजी शिकायत में कहा कि अब मालीवाल झूठे आरोप लगाकर उन्हें फंसाने की कोशिश कर रही हैं. शिकायत में कहा गया है कि यह आरोप झूठा है कि जब मालीवाल केजरीवाल से मिलने गई थीं तो उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पर उनके साथ मारपीट की. विभव ने इसकी एक प्रति पुलिस उपायुक्त (उत्तर) को भी भेजी है.

यह है पूरा मामला

CM अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार के खिलाफ दर्ज FIR के मुताबिक, 13 मई की सुबह 9:00 बजे स्वाति मालीवाल, अरविंद केजरीवाल से मिलने उनके सिविल लाइंस स्थित सीएम हाउस पहुंचीं. ऑफिस में स्वाति ने CM के पर्सनल सेक्रेटरी विभव कुमार को कॉल किया, लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं की. फिर स्वाति ने विभव कुमार के वॉट्सऐप पर मैसेज किया. इसका रिप्लाई नहीं आया. इसके बाद वो सीएम आवास की ओर चली गईं. वहां मौजूद स्टाफ से उन्होंने CM केजरीवाल तक मैसेज भिजवाया कि वे उनसे मिलना चाहती हैं.

स्टाफ ने कहा कि CM केजरीवाल उनसे थोड़ी देर में मिलेंगे, तब तक ड्राइंग रूम में बैठकर इंतजार करें. FIR के मुताबिक, स्वाति इंतजार कर रही थीं कि अचानक विभव कुमार वहां आए और उनपर चिल्लाने लगे. स्वाति का आरोप है कि विभव कुमार ने बदसलूकी की. उन्हें 7-8 थप्पड़ मारे. पेट और सीने पर लात मारी. उनका सिर सेंट्रल टेबल पर दे मारा. इस दौरान उनकी शर्ट के बटन खुल गए. वो किसी तरह खुद को छुड़ाते हुए सोफे पर बैठ गईं. फिर 112 डायल किया. कुछ देर बाद लोकल पुलिस और SHO अपनी टीम के साथ सीएम आवास के पास पहुंचे. पुलिस ने बताया कि प्रोटोकॉल की वजह से पुलिस CM आवास के अंदर नहीं गई. घटना के तीसरे दिन दिल्ली पुलिस की एक टीम ने स्वाति मालीवाल ने करीब 4 घंटे पूछताछ की और FIR दर्ज किया.

Filed under India Delhi

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.