Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके कामों को किया याद

PM मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री देवेगौड़ा को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनके कामों को किया याद

पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा शनिवार को 92 वर्ष के हो गए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. यह इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है क्‍योंकि ऐसी अफवाहें थीं कि भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व ने गौड़ा परिवार के सदस्‍यों से जुड़े कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद दूरी बना ली है.

PM मोदी ने एक्स हैंडल पर एक पोस्‍ट में लिखा, “एचडी देवेगौड़ा जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं. देश के प्रति उनकी सेवा के लिए सभी राजनीतिक वर्ग में उनका सम्मान है. कृषि और ग्रामीण विकास के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय है. उनके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं.”

देवेगौड़ा ने सुबह बेंगलुरु के जेपी नगर इलाके में स्थित लक्ष्मी वेंकटेश्वर मंदिर में विशेष पूजा की. साथ ही उन्‍होंने विशेष पूजा और विभिन्न अनुष्ठानों में हिस्सा लिया.

देवेगौड़ा ने की थी जन्‍मदिन नहीं मनाने की घोषणा

देवेगौड़ा ने गुरुवार को अपना जन्मदिन समारोह रद्द करने की घोषणा की थी.

प्रशंसकों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते एक बयान में देवेगौड़ा ने कहा, “विभिन्न कारणों से मैं अपना जन्मदिन नहीं मना रहा हूं. मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि आप जहां भी हों, वहीं से अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करें.”

सूत्रों के मुताबिक, देवेगौड़ा ने अपने पोते, जेडीएस सांसद और हासन से लोकसभा उम्मीदवार प्रज्वल रेवन्ना से जुड़े घटनाक्रम के कारण जन्मदिन मनाने के मूड में नहीं हैं. प्रज्‍वल रेवन्‍ना कथित सेक्स वीडियो स्कैंडल का मुख्य आरोपी है और फिलहाल फरार है.

देवेगौड़ा ने कहा कि प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी.

रेवन्‍ना की रिहाई का जश्‍न नहीं मनाने का अनुरोध

देवेगौड़ा के बेटे जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना को उनके बेटे से संबंधित कथित सेक्स स्कैंडल की पीड़िता के अपहरण मामले में जेल में डाल दिया गया था. उन्‍हें हाल ही में सशर्त जमानत पर रिहा किया गया है.

जेडीएस ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं से एचडी रेवन्‍ना की रिहाई का जश्‍न नहीं मनाने का अनुरोध किया है.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.