Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

‘हम तो भाजपा वाले हैं डरना नहीं जानते, POK भारत का है और हम उसको प्राप्त करके रहेंगे’…बांदा में बोले अमित शाह

‘हम तो भाजपा वाले हैं डरना नहीं जानते, POK भारत का है और हम उसको प्राप्त करके रहेंगे’…बांदा में बोले अमित शाह

गृह मंत्री अमित शाह ने यूपी के बांदा में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता मणिशंकर अय्यर कहते हैं कि पाकिस्तान के पास तो एटम बम है पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को मत मांगों। शाह ने कहा कि हम तो भाजपा वाले हैं हम डरना नहीं जानते। पीओके भारत का हिस्सा है और रहेगा।

भारत के लोगों को डरने की जरूरत नहीं : शाह

अमित शाह ने कहा कि फारूख अबदुल्लाह और मणिशंकर अय्यर भारत के लोगों को डराते हैं। उन्होंने कहा कि मैं बताना चाहता हूं कि भारत के लोगों को अब डरने की जरूरत नहीं है। क्योंकि हमारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं। शाह यूपी के बांदा में लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि गठबंधन लोगों को गुमराह करने का काम कर रहा है।

बांदा चित्रकूट लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी आरके पटेल के समर्थन में गृहमंत्री अमित शाह ने शनिवार को जनसभा की। इस दौरान उन्होंने कहा कि ट्रेन अब विद्युत से चलती है बांदा में, चित्रकूट में एयरपोर्ट बनवाया। रामघाट का सुन्दरीकारण। इसलिए भाजपा को वोट दें। यह चुनाव कोई आम चुनाव नहीं है यह राम भक्तों पर गोलिया चलवाने वालों को जवाब देने का चुनाव है, सपा ने कार सेवकों, रामभक्तो पर गोली चलवाई थी।

राम के प्राण प्रतिष्ठा में पूरी दुनिया राम महोत्सव में डूबी थी लेकिन, अखिलेश, राहुल, सोनिया निमंत्रण के बावजूद अयोध्या नहीं गए क्योंकि वो अपने वोट बैंक से डरते हैं। उनका वोट बैंक घुसपैठिए हैं। 4 तारीख़ को मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। अगर इंडिया गठबंधन जीता तो प्रधानमंत्री कौन बनेगा।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष बांदा संजय सिंह, चित्रकूट लवकुश चतुर्वेदी,सांसद आरके पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष बांदा सुनील पटेल, विधायक सदर प्रकाश द्विवेदी, नरैनी ओममणि वर्मा, मानिकपुर अविनाश द्विवेदी, जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिपाठी, राजभवन उपाध्याय, रजत सेठ, अंकित बासू , स्वर्ण सिंह आदि मौजूद रहे।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.