click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ओडिशा के कटक में बोले पीएम मोदी, ‘भाजपा सरकार में खुलेगा श्री रत्न भंडार का राज’
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ओडिशा के कटक में बोले पीएम मोदी, ‘भाजपा सरकार में खुलेगा श्री रत्न भंडार का राज’
IndiaOdisha

ओडिशा के कटक में बोले पीएम मोदी, ‘भाजपा सरकार में खुलेगा श्री रत्न भंडार का राज’

ओडिशा के कटक में पीएम मोदी ने एक जनसभा को संबोधित किया। यहां उनकी रैली में समर्थकों का भारी हुजूम देखने को मिला। वहीं पीएम मोदी ने अपनी रैली के दौरान विपक्ष पर निशाना साधा।

Last updated: 2024/05/20 at 2:32 PM
One India News Team
Share
9 Min Read
SHARE

लोकसभा चुनाव को लेकर सभी दलों के नेताओं के द्वारा चुनाव प्रचार जोर-शोर से किया जा रहा है। इस बीच पीएम मोदी भी हर दिन चुनावी रैलियों को संबोधित कर रहे हैं। इस बीच आज सोमवार को पीएम मोदी कटक पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया यहां पर पीएम मोदी ने कहा कि इतनी बड़ी संख्या में हमारी माताएं-बहनें आईं, फर्स्ट टाइम वोटर हैं वो उमंग से भरे हैं। ये दिखा रहा है कि 25 साल बाद ओडिशा नया इतिहास रचने जा रहा है। ओडिशा में 10 जून को भाजपा का पहला सीएम शपथ लेगा, ये तय है। आपके आशीर्वाद से तीसरी बार मोदी सरकार दिल्ली में शपथ लेगी, ये भी तय है।

Contents
अगले 25 वर्ष विकास के लिए जरूरीबीजेडी ने सिर्फ घोटाले दिएबीजेडी का कच्चा-चिट्ठा आ रहा सामनेबीजेडी के भ्रष्टाचार का युवाओं को नुकसानविकास में अड़चने पैदा करती है बीजेडीबिजली का बिल होगा जीरोपूरी दुनिया में बढ़ाया ओडिशा का गौरवश्री रत्न भंडार का खुलेगा राज

#WATCH | In his address to a public gathering in Odisha's Dhenkanal, PM Narendra Modi says, "'Ghar-ghar se ek hi awaaj aa rahi hai – Odisha me pehali baar double engine ki sarkar'… Today the entire Odisha is thinking that they have given 25 years to the BJD govt but what they… pic.twitter.com/1wSVnlC6dd

— ANI (@ANI) May 20, 2024

अगले 25 वर्ष विकास के लिए जरूरी

कटक, देश के सबसे पुराने शहरों में से एक है। यहां इतिहास भी है, विरासत भी है, यहां सुभाष चंद्र बोस, उत्कल गौरव, मधुसूदन दास, उत्कल मणि, उत्कल केसरी ऐसे अनगिनत महानुभावों की प्रेरणा है। ये आधुनिक शिक्षा की नगरी है। ये विकसित भारत का सामर्थ्य बढ़ाने वाली धरती है। जिस कटक का, जिस ओडिशा का इतना बड़ा महत्व है, उसे क्या कोई ऐसा व्यक्ति संभाल सकता है, जिसे ओडिशा की संस्कृति की समझ ना हो। बीजेडी को आपने इस शताब्दी के 24-25 साल देकर देखे हैं और आपने देखा कि परिणाम क्या निकला। अब अगले 25 वर्ष ओडिशा के विकास के लिए बहुत जरूरी है। ओडिशा को अब बीजेडी की स्लो रफ्तार सरकार पीछे छोड़कर डबल इंजर वाली भाजपा सरकार चुननी है। कुछ लोगों ने शुरू कर दिया है कि यहां हंग असेम्बली बनेगी, ये सरासर गलत है। यहां भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने वाली है। भाजपा की ओडिशा को अगले 25 साल में विकास की नई उचाइयों पर पहुंचाएगा।

#WATCH | At a public rally in Cuttack, Odisha, Prime Minister Narendra Modi says, "Women have come here in such large numbers. First-time voters seem full of enthusiasm. Your enthusiasm and zeal show that after 25 years, Odisha is going to create a new history. On 10th June,… pic.twitter.com/NcuPIcse6g

— ANI (@ANI) May 20, 2024

बीजेडी ने सिर्फ घोटाले दिए

बीजेडी के भ्रष्टाचार से यहां के लोग तंग आ गए हैं। जो बीजेडी चिट फंड जैसे घोटाले से लोगों को धोखा दे रही है उसने लोगों को क्या दिया है। इन्होंने लैंड माफिया दिया है, सैंड माफिया दिया है, कोल माफिया दिया है, माइनिंग माफिया दिया है। बीजेडी के विधायक और मंत्री इसी में लगे हैं। ऐसे में यहां इंफ्रास्ट्रक्टर का विकास संभव है क्या। यहां इनवेस्टमेंट आ सकता है क्या, यहां रोजगार बन सकता है क्या। मैं हैरान हूं कि मेरे गुजरात में ओडिशा का शायद कोई ऐसा ब्लाक भी नहीं होगा जहां के लोग गुजरात में रोजी-रोटी नहीं कमा रहे हैं।

#WATCH | At his Cuttack's public rally in Odisha, PM Narendra Modi says, "Media have started saying that there will be a hung assembly, that's not true, BJP will form the govt in Odisha…If something that BJD has given to Odisha, it has given Land mafia, Sand mafia, Coal mafia… pic.twitter.com/lu9OEJBW9d

— ANI (@ANI) May 20, 2024

बीजेडी का कच्चा-चिट्ठा आ रहा सामने

बीजेडी सरकार कैसे काम कर रही है, इसका कच्चा-चिट्ठा अब सामने आ रहा है। जबसे मोदी सरकार बनी है तबसे ओडिशा के विकास के लिए रिकॉर्ड पैसा भेजा है। मोदी सरकार यहां पहले के मुकाबले कई गुना ज्यादा पैसे भेज रही है, लेकिन ओडिशा में बीजेडी की भ्रष्ट सरकार इस पैसे का गोलमाल कर रही है। यहां सड़क, बिजली, पानी, स्कूल-कॉलेज अस्पताल हर चीज का अभाव है तो ये पैसा किसकी जेब में गया। यहां कटक में जलभराव का संकट हर साल रहता है। मैं हाइवे, रेलवे के कितने प्रोजेक्ट भेजता हूं, लेकिन जब तक बीजेडी नेताओं को कटक कमीशन नहीं मिलता तब तक ये काम को लकटाए रहते हैं। ये नेता आपको हर तरफ से लूट रहे हैं। ओडिशा के साथ जो लूट चल रही है, ये लूट बंद होनी चाहिए। ये लूट आपका एक वोट बंद करेगा। आपके वोट की ताकत है जो ओडिशा का भाग्य बदल सकती है।

बीजेडी के भ्रष्टाचार का युवाओं को नुकसान

बीजेडी के इस भ्रष्टाचार का बहुत बड़ा नुकसान हमारे युवाओं को हो रहा है। नौजवानों को पलायन करना पड़ता है। यहां पर निवेश का माहौल नहीं बना पा रही। एक माफिया है जो हर सेक्टर पर कब्जा करके बैठा हुआ है। वो माफिया ऐसा कि यहां कंपटीशन आने ही नहीं देता। 10 जून को हमारी सरकार आने दीजिए, भाजपा की सरकार इस माफिया की कमर तोड़ने वाली है। मोदी सरकार कौशल, शिक्षा, विकास और आत्मनिर्भर भारत पर निर्भर कर रही है। 10 सालों में ओडिशा को अनेक संस्थान मिले हैं। हर सेक्टर में मोदी सरकार ने बड़े लक्ष्य रखे हैं। यहां पहले उद्योग थे, लेकिन अब सबको ताले लग गए। यहां का आर्थिक जीवन तबाह हो गया है और इसका सबसे ज्यादा नुकसान नौजवानों का हुआ है।

#WATCH | Prime Minister Narendra Modi addresses a public meeting in Cuttack, Odisha.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/r1hbvAlAD1

— ANI (@ANI) May 20, 2024

विकास में अड़चने पैदा करती है बीजेडी

हमें यहां निवेश चाहिए, उद्योग चाहिए, मैं आपको विश्वास दिलाता हूं ये ताकत भाजपा में है, वो कर सकती है। मैं ओडियावासियों को वादा करता हूं, मेरे पास लंबे समय तक एक राज्य को चलाने का अनुभव है। ओडिशा में जो बीजेपी का सीएम होगा, उसको कभी तकलीफ नहीं आने दूंगा। बीजेडी सरकार को कटक के लोगों की परेशानी से कोई सरोकार नहीं है। कटक चारों तरफ नदियों से घिरा है, लेकिन यहां पीने के पानी की समस्या है। मोदी नल से पानी देना चाहता है, लेकिन ये रोड़े अटकाते हैं। मोदी ने 3 करोड़ नए घर बनाने की गारंटी दी है, लेकिन बीजेडी आपके लिए नए घरे बनाने में अड़चने पैदा कर रही है। ऐसा काम आपका दुश्मन ही कर सकता है।

बिजली का बिल होगा जीरो

आप यहां डबल इंजन की भाजपा सरकार बनाएंगे तो आपका बिजली का बिल जीरो होगा। इतना ही नहीं आप बिजली बेच कर कमाई करेंगे। पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से इसका कमाल होगा, इसकी रजिस्ट्री चल रही है। घर की छत पर सोलर पैनल के लिए मोदी सरकार आपको 75000 से भी अधिक रूपये देगी। अतिरिक्त बिजली सरकार आपसे खरीदेगी। आपको डबल मुनाफा हुआ कि नहीं हुआ। पैसे की बचत हुई कि नहीं। ओडिशा भाजपा ने माताओं-बहनों के लिए जो गारंटियां दे रही है, उसकी चर्चा पूरे देश में हो रही है। 10 साल पहले तक माताओं-बहनों के बैंक खाते तक नहीं थे। अब भाजपा ऐसी योजनाएं लेकर आ रही है।

#WATCH | In his address to a public gathering in Odisha's Dhenkanal, PM Narendra Modi says, "'Mai Gujarat se aaya hun, mai Somnath ki dharti se aaya hun, mai Jagannath ki dharti ko pranam karne aaya hun'…" pic.twitter.com/0x7Sh8dLaq

— ANI (@ANI) May 20, 2024

पूरी दुनिया में बढ़ाया ओडिशा का गौरव

मोदी की एक और गारंटी देश की 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का मेरा संकल्प है। तीन करोड़ लखपति दीदी बनेगी तो हमारी इकोनॉमी कितनी तेज चलेगी। आशा और आंगनवाड़ी से जुड़ी बहनों के लिए भी बड़ी घोषणा की है। आंगनवाड़ी से जुड़ी बहनों को 12000 से ज्यादा की सैलरी मिलेगी। बुजुर्गों को मुफ्त इलाज की गारंटी .ये मोदी की गारंटी है। विकास और विरासत भाजपा का एजेंडा है। दिल्ली में जी20 का जो शिखर सम्मेलन हुआ। उसमें मोदी ने सबको कोणार्क के सूर्य मंदिर के फोटो के सामने खड़ा किया और सबकी फोटो ली। इससे पूरी दुनिया में कोणार्क का गौरव बढ़ा है।

श्री रत्न भंडार का खुलेगा राज

जगन्नाथ जी के श्री रत्न भंडार को लेकर जो कुछ हो रहा है उससे पूरा ओडिशा गुस्से में है। लोग कहते हैं कि श्री रत्न भंडार की चाभी तमिलनाडु चली गई है। किसने भेजी है, कौन ले गया है। ऐसे लोगों को माफ करोगे क्या। जिस तरह श्री रत्न भंडार की चाभी खो गई और फिर जांच रिपोर्ट को दबा दिया गया। मैं ओडिशा के भाई-बहनों को कहना चाहता हूं, ये मोदी है मैं सोमनाथ की धरती से आया हूं, जगन्नाथ की धरती की पूजा कर रहा हूं और मेरे लिए जितने भगवान सोमनाथ दादा के हैं उतना ही जगन्नाथ प्रभू का भी आशीर्वाद है। इसलिए मैं ओडिशा के एक-एक नागरिक को गारंटी देता हूं आप आश्वस्त रहिए, यहां भाजपा सरकार बनते ही चाभी का राज खोला जाएगा। जांच रिपोर्ट आपके सामने आएगी और अगर किसी ने गड़बड़ की है तो मोदी किसी को छोड़ता नहीं है।

You Might Also Like

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में

कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार

चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है

NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार

RSS विचारक रतन शारदा ने BJP मंत्री गिरीश महाजन को घेरा, भिंडरावाले मंच पर जाने और ‘ऑपरेशन ब्लू स्टार’ बयान पर उठाए सवाल

TAGGED: @india, BJP, bjp government, Congress, election 2024, hindi news, latest hindi news, loksabha election 2024, Narendra Modi, odisha, oneindianews, pm modi, Shri Ratna Bhandar

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team May 20, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article अक्षय कुमार ने भारतीय नागरिकता मिलने के बाद पहली बार डाला वोट, चेहरे पर दिखी खुशी
Next Article यूपी के इस गांव में सुबह से नहीं पड़ा एक भी वोट, वजह जान सोचने को हो जाएंगे मजबूर

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

हावड़ा से बांग्लादेशी घुसपैठिया दंपती गिरफ्तार, फल बेचने से करोड़ों की संपत्ति तक का सफर जांच के घेरे में
India Top News World June 10, 2026
कानपुर में 13 साल से चल रहा फर्जी डिग्री रैकेट बेनकाब, हाईस्कूल से PhD तक बेचता था गिरोह, 4 गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 10, 2026
चट्टोग्राम: मदरसे में 11 साल की नाबालिग छात्र के साथ बार-बार दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है
India Top News World June 10, 2026
NEET 2026 पेपर लीक कांड में बड़ा खुलासा: ‘भगवान विट्ठल ने सपने में बताया सवाल’, RCC संचालक शिवराज मोटेगाँवकर गिरफ्तार
Elections India Top News June 10, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.