Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 8 ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर में नक्सलियों पर बड़ा प्रहार, 24 घंटे में 8 ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में नक्सलियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुठभेड़ में अब तक 8 नक्सली मारे जा चुके हैं. मुठभेड़ कल यानी गुरुवार से शुरू हुई थी. दंतेवाड़ा के एसपी गौरव राय ने बताया कि नक्सलियों के पास से आठ हथियार और भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. सर्च ऑपरेशन जारी है. अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक प्रदेश में 100 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं.

नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य- CM

एनकाउंटर में इन 8 नक्सलियों के मारे जाने के बाद छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षाबलों की जमकर सराहना की. उन्होंने कहा कि सरकार नक्सलवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ रही है. साय ने X पर लिखा, ‘नारायणपुर-बीजापुर जिले के बॉर्ड इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में 8 नक्सलियों के मारे जाने की सूचना मिली है. निश्चित ही सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है. उनके साहस को सलाम करता हूं. नक्सलवाद के खिलाफ हमारी सरकार मजबूती से लड़ाई लड़ रही है. प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है.’

ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद

मौक़े से 05 ऑटोमेटिक हथियार भी बरामद किया गया है. नारायणपुर एसपी प्रभात कुमार,दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय और बस्तर एसपी शलभ कुमार सिन्हा जवानों के सम्पर्क में  हैं. मारे गए नक्सलियों की  संख्या और बढ़ सकती है.

तेज धूप और भीषण गर्मी के मौसम में भी नक्सल विरोधी अभियान के तहत लगातार जवान नक्सलियों के ठिकाने पर दबिश दे रहे हैं. गुरुवार (23 मई) को तड़के सुबह जिस इलाके में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, यह इलाका घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र हैं, और यहां पहली बार फोर्स पहुंची है.

50 से 60 की संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी

यहां 50 से 60 की संख्या में नक्सलियों की मौजूदगी दिखी, जिसके बाद जवानों ने नक्सलियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है, एसपी का दावा है कि इस मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है, मुठभेड़ में एक नक्सली के मारे जाने की खबर है, लेकिन जवानों के वापस लौटने के बाद ही इसकी पुष्टि हो पाएगी, फिलहाल जवानों ने चारों ओर से नक्सलियों को घेर रखा है, और लगातार मुठभेड़ जा रही है.

अब तक 110 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके

इस घटना के साथ ही इस साल राज्य में सुरक्षाबलों के साथ अलग-अलग मुठभेड़ों में अब तक 110 से ज्यादा नक्सली मारे जा चुके हैं. इससे पहले 10 मई को बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 12 नक्सली मारे गए थे. वहीं, 30 अप्रैल को नारायणपुर और कांकेर जिले की सीमा पर सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन महिलाओं सहित 10 नक्सली मारे गए थे. इसके अलावा, सुरक्षाबलों ने 16 अप्रैल को कांकेर जिले में मुठभेड़ में 29 नक्सलियों को मार गिराया था.

 

Filed under Chhattisgarh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.