Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 29°C

PM Modi फिर होंगे ध्‍यान में लीन, चुनाव प्रचार समाप्‍त कर दो दिन के लिए जाएंगे कन्‍याकुमारी

PM Modi फिर होंगे ध्‍यान में लीन, चुनाव प्रचार समाप्‍त कर दो दिन के लिए जाएंगे कन्‍याकुमारी

देश में लोकसभा चुनाव के छह चरण पूरे हो चुके हैं। 1 जून को सातवें चरण के चुनाव हाेना शेष है। इस बीच, अपने चुनाव अभियान के समापन पर पीएम मोदी 30 मई से 1 जून तक कन्याकुमारी का दौरा करेंगे।

पीएम मोदी कन्याकुमारी में रॉक मेमोरियल जाएंगे और 30 मई की शाम से 1 जून की शाम तक ध्यान मंडपम में उसी स्थान पर दिन-रात ध्यान करेंगे, जहां स्वामी विवेकानंद ने ध्यान किया था।

मालूम हो कि 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान भी अंतिम चरण के मतदान के समय पीएम मोदी ने केदारनाथ का दौरा किया था और वहीं रुद्र गुफा में ध्यान भी किया था। उनका यह दौरा उस समय काफी चर्चा में रहा था और आज भी उनकी ये तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती हैं।

पिछले साल मार्च में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी विवेकानंद रॉक मेमोरियल का दौरा किया था। वे उस समय केरल, लक्ष्‍यद्वीप और तमिलनाडु के छह दिवसीय दौरे पर थीं। उन्‍होंने इस दौरे को एक यादगार अनुभव बताया था।

भारत के तत्‍कालीन राष्ट्रपति श्री वी.वी. गिरि ने 2 सितम्बर 1970 को रॉक मेमोरियल का उद्घाटन किया था। यह स्वामी विवेकानंद के साथ-साथ एकान्तजी रानाडे का भी स्मारक है।

कन्याकुमारी में स्वामी विवेकानन्द का यह स्मारक- एकता और पवित्रता का एक अनूठा प्रतीक है, जो राष्ट्र की एकजुट आकांक्षा का एक और प्रतीक है। स्मारक में देश की समस्त स्थापत्य सुंदरता का सुखद और सौहार्द्रपूर्ण मिश्रण है।

Filed under India Tamil Nadu

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.