Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 35°C

‘सोने के तस्करों का गठबंधन’, गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में शशि थरूर के PA के पकड़े जाने पर बोले राजीव चंद्रशेखर

‘सोने के तस्करों का गठबंधन’, गोल्ड स्मगलिंग के आरोप में शशि थरूर के PA के पकड़े जाने पर बोले राजीव चंद्रशेखर

दिल्ली कस्टम ने 500 ग्राम सोने की तस्करी के आरोप में दो लोगों को पकड़ा था. एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, पकड़े गए लोगों में से एक ने दावा किया था कि वो कांग्रेस नेता शशि थरूर का निजी सहायक है.

इसके बाद अब केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सीपीएम और कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है. उन्होंने कहा कि सीपीएम और कांग्रेस सोने की तस्करी करने वालों का गठबंधन है.

सोशल मीडिया पर कही ये बात

इस मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘सीपीएम और कांग्रेस सोने की तस्करी करने वालों का गठबंधन है. पहले सीएम सचिव सोने की तस्करी में शामिल थे. अब कांग्रेस के सांसद के सहयोगी/ पीए को सोने की तस्करी के मामले में हिरासत में लिए गए है. इंडिया गठबंधन के दोनों सहयोगी सीपीएम और कांग्रेस सोने की तस्करी करने वालों का गठबंधन हैं.’

जानें क्या है पूरा मामला 

शशि थरूर के असिस्टेंट शिवकुमार को दिल्ली कस्टम ने हिरासत में लिया है. शिवकुमार को गोल्ड स्मगलिंग के मामले में कस्टम ने पकड़ा है. जानकारी के अनुसार, आईजीआई एयरपोर्ट पर शिव कुमार अपने किसी आदमी से विदेश से आए सोने को ले रहा था, तभी कस्टम ने पकड़ लिया था.

शशि थरूर ने कही ये बात 

इस मामले को लेकर शशि थरूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘अपने पूर्व स्टाफ को लेकर सुनने में आई घटना से हैरान हूं. वो (शिव कुमार प्रसाद) रिटायर्ड इंसान हैं. उनका डायलिसिस होता है. उन्हें पार्ट टाइमर पर रखा गया था. इस मामले में मैं अधिकारियों की जांच का समर्थन करता हूं. कानून को अपना फर्ज अदा करना चाहिए.’

Filed under Top News

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.