Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

काशीवासियों के लिए PM मोदी का भोजपुरी में खास संदेश, आखिरी चरण के मतदान से पहले की ये अपील

काशीवासियों के लिए PM मोदी का भोजपुरी में खास संदेश, आखिरी चरण के मतदान से पहले की ये अपील

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से ठीक पहले पीएम मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के लोगों के लिए जारी किया है. भोजपुरी में बोलते हुए उन्होंनेकहा है कि काशी के लिए इस बार का चुनाव नवकाशी के साथ ही विकसित भारत के निर्माण का भी चुनाव है. काशी के लोगों को 1 जून के दिन नया रिकॉर्ड बनाना है. लोकसभा चुनाव के मतदान का दिन आ गया है. मेरे लिए काशी भक्ति, शक्ति और विरक्ति की नगरी है. काशी विश्व की सांस्कृतिक राजधानी है, संगीत की धरती है.

प्रधानमंत्री ने कहा, इस नगरी (काशी) का प्रतिनिधि होना बाबा विश्वनाथ की असीम कृपा से और आप काशीवासियों के आशीर्वाद से ही संभव है. पीएम मोदी ने कहा कि अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है. ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे. यहां के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है.

‘पहले मतदान फिर जलपान’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘अब काशी के विकास को नई ऊंचाई देने का अवसर है, ये तभी हो पाएगा जब काशी के लोग 1 जून को अधिक से अधिक मतदान करेंगे. काशी के युवा, नारी शक्ति और किसानों से विशेष आग्रह है. आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा. आप लोगों को याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान.’

‘आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा’

काशी के लोगों से पीएम ने कहा कि आप लोगों का एक-एक वोट मेरी शक्ति को बढ़ाएगा, मुझे नई ऊर्जा देगा. आपको याद रखना है कि पहले मतदान फिर जलपान. मुझे याद है कि मेरे नामांकन वाले दिन युवा पीढ़ी बहुत उत्साहित थी. अब यही उत्साह हर बूथ पर दिखे, मेरा यही आग्रह है. पिछले 10 साल में काशी युवा कल्याण और विकास की राजधानी बन गई है. सांसद खेल प्रतियोगिता में मैंने आप लोगों का उत्साह देखा है.

‘दशकों बाद पूर्ण बहुमत वाली सरकार हैट्रिक लगाने जा रही’

काशी के लोगों के लिए संदेश जारी करने से पहले पीएम मोदी ने पंजाब के होशियारपुर में कहा कि दशकों बाद ऐसा समय आया है जब पूर्ण बहुमत वाली केंद्र सरकार हैट्रिक लगाने जा रही है. गरीब कल्याण हमारी सरकार की प्राथमिकता है. इसके पीछे गुरु रविदास जी की प्रेरणा है. पिछले 10 साल में देश ने अभूतपूर्व विकास देखा है.

पीएम मोदी ने कहा, जब देश में दमदार सरकार होती है तो विदेशी सरकारें भी हमारा दम देखती हैं. वीरों की इस धरती के लोगों से अधिक और कौन जानेगा कि दमदार सरकार क्या होती है. दमदार सरकार वो होती है जो दुश्मन के छक्के छुड़ा दे. जो दुश्मन को घर में घुसकर मारे. जो भारत को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाए.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.