Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

कंगना रनौत की मंडी में धाकड़ जीत, पहले ही चुनाव में हुई एक्ट्रेस की धाकड़ जीत

कंगना रनौत की मंडी में धाकड़ जीत, पहले ही चुनाव में हुई एक्ट्रेस की धाकड़ जीत

‘क्वीन’, ‘पंगा’, ‘फैशन’, ‘तनु वेड्स मनु रिर्टन’ और ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जैसी फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीतने वाली कंगना अब पॉलिटिक्स में अपनी धाक जमाने के लिए तैयार हैं। कंगना रनौत को जबसे बीजेपी ने मंडी से टिकट दी थी, तबसे ही एक्ट्रेस लगातार चर्चा में बनी रहीं। कभी अपने बयानों को लेकर तो कभी अपनी रैली और प्रचार को लेकर एक्ट्रेस सुर्खियों में छाई रहीं। वहीं इस कड़ी मेहनत के बाद अब कंगना को इसका फल भी काफी अच्छा मिला है। एक्ट्रेस की राजनीति डेब्यू हिट हो गई है। मंडी सीट से उन्होंने विक्रमादित्‍य सिंह को हराकर 537022 वोटों से धाकड़ जीत हासिल कर ली है।

पहली चुनाव में मिली धाकड़ जीत

बता दें कि देश भर में ‘छोटी काशी’ के नाम से मशहूर हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट सबसे हॉट सीट रही, जहां भाजपा से कंगना रनौत और कांग्रेस से विक्रमादित्य सिंह के बीच दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला। बता दें कि विक्रमादित्य सिंह पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के बेटे हैं। ऐसे में विक्रमादित्य सिंह को हराकर जीत हासिल करना कंगना के लिए किसी सपने के पूरे होने जैसा है। वहीं इस जात से कंगना ने ये भी साबित कर दिया है, अगर सच्चाई और लगन से मेहनत की जाए, तो सपने सच हो ही जाते हैं। अब कंगना देश की हर लड़की के लिए एक मिसाल बन चुकी हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके अपनी जीत की खुशी जताई है, और समस्त मंडीवासियों का धन्यवाद किया है।

कंगना-विक्रमादित्य में खूब चली जुबानी जंग

बता दें कि चुनावी प्रचार के बीच कंगना और विक्रमादित्य के बीच जबरदस्त जुबानी जंग देखने को मिली थी।कंगना और विक्रमादित्य की सबसे चर्चित जंग वो रही जब कगंना ने विक्रमादित्य को शहजादा, सत्ता के भूखा, चोर और महिला विरोधी बताया थ। हालांकि इसके बाद विक्रमादित्य भी चुप नहीं रहे थे। उन्होंने एक्ट्रेस को इसका जवाब देते हुए कहा था कि वो मंडी की नहीं मुंबई की हैं। चुनावी दौरा खत्म होने के बाद मुंबई चली जाएंगी, वो यहां सिर्फ मनोरंजन के लिए आई हैं। विक्रमादित्य की इस बयानबाजी पर कंगना ने नाराजगी जताई थी। उनके मुताबिक, ऐसी बातें किसी भी महिला का अपमान करना जैसा है। विक्रमादित्य को तब अपनी रैली में जवाब देते हुए कंगना ने कहा था, ‘अब वे कह रहे हैं कि मैं अशुद्ध हूं, क्योंकि मैं फिल्म उद्योग में काम करने के बाद यहां आई हूं और मुझे पहले जाकर खुद को शुद्ध करना चाहिए।’ वहीं अब हाल ही में कंगना का मतगणना के बीच भी एक बयान खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह विक्रमादित्य पर तंज कसती हुए ये कहती नजर आईं कि- बेटियों के साथ हुए अपमान को साधारण रूप से नहीं लिया है मंडी की जनता ने और जहां तक मेरे मुंबई जाने का सवाल है, तो मैं कहीं नहीं जा रही। ये (हिमाचल प्रदेश) मेरी जन्मभूमि है और मैं यहां के लोगों की हमेशा सेवा करती रहूंगी। मैं कहीं नहीं जा रही। बल्कि कोई और है, जिसे बैग पैक कर जाना होगा।’ एक्ट्रेस का ये ब्यान भी इस वक्त खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

Filed under Elections India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.