Skip to content
Thursday, October 29, 2026 Ahmedabad 30°C

झारखंड में बांग्लादेशी लड़कियां गिरफ्तार, रात के अंधेरे में तार काटकर किया प्रवेश

झारखंड में बांग्लादेशी लड़कियां गिरफ्तार, रात के अंधेरे में तार काटकर किया प्रवेश

झारखंड राज्य की राजधानी रांची की बरियातू थाना पुलिस ने तीन बांग्लादेशी लड़कियों को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार की गई लड़कियों में निम्पी बरुआ (21), सरमीन अख्तर (20), और निपा अख्तर उर्फ खुशी (21) शामिल हैं। ये सभी बांग्लादेश के चटग्राम की रहने वाली हैं। पुलिस ने उनके पास से फर्जी आधार कार्ड, तीन मोबाइल फोन और एक आईफोन बरामद किया है।

गिरफ्तारी की सूचना और कार्रवाई

पत्रकारों से बातचीत के दौरान सदर डीएसपी संजीव बेसरा ने बताया कि एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी लड़कियां बरियातू के हिल व्यू रोड स्थित होटल बाली रिसोर्ट में अवैध रूप से ठहरी हुई हैं। इस सूचना के बाद, सिटी एसपी राजकुमार मेहता के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया और छापेमारी की गई। इस कार्रवाई के दौरान तीनों लड़कियों को गिरफ्तार किया गया। हम मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं।

लड़कियों की पहचान और पूछताछ

पूछताछ में पता चला कि तीनों लड़कियां बांग्लादेश की रहने वाली हैं और उन्होंने रात के अंधेरे में तार काट कर बॉर्डर पार किया था। उनके पास से बरामद फर्जी आधार कार्डों में उनके नाम पायल दास, अनिका दत्ता, और खुशी के रूप में दर्ज थे। गहन पूछताछ के बाद उनकी असली पहचान निम्पी बरुआ उर्फ पायल दास, सरमीन अख्तर उर्फ अनिता दत्ता, और निपा अख्तर उर्फ खुशी के रूप में की गई।

गिरफ्तार की गई लड़कियों ने खुलासा किया कि उनके साथ तीन और लड़कियां बांग्लादेश से आई थीं, जो रांची में ही मनीषा रॉय के साथ कहीं छिपी हुई हैं। उन लड़कियों के नाम प्रवीन, झुमा, और हासी अख्तर बताए गए हैं। पुलिस ने इन तीनों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच-पड़ताल जारी है।

Filed under India Jharkhand

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.