Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से 80 से अधिक लोगों की गई जान

कांगो में हुआ दर्दनाक हादसा, नदी में नाव पलटने से 80 से अधिक लोगों की गई जान

मध्य अफ्रीका में स्थित देश कांगो की राजधानी किंशासा के पास दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक नदी में 270 से ज्यादा लोगों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई है। इस हादसे में 80 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। हादसे की जानकारी देश के राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने दी है। एक बयान में राष्ट्रपति के हवाले से कहा गया है कि माई-नडोम्बे प्रांत में क्वा नदी में नाव पलट गई जिसमें लोगों की दुखद मौत हुई है। नौका पर 100 से ज्यादा लोग सवार थे।

दिए गए जांच के आदेश

राष्ट्रपति फेलिक्स त्सेसीकेदी ने एक्स पर पर लिखा कि डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो के माई-नडोम्बे प्रांत में मुशी शहर से 70 किलोमीटर दूर क्वा नदी पर हुई नाव दुर्घटना में 80 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में ऐसी आपदा फिर ना हो।

इस वजह से हुआ हादसा

राष्ट्रपति ने अधिकारियों को इस आपदा से प्रभावित लोगों की मदद के लिए आवश्यक उपाय करने का निर्देश दिया है। राष्ट्रपति ने कहा कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के सही कारणों को स्पष्ट करने और भविष्य में ऐसी आपदा को दोबारा होने से रोकने के लिए हादसे की जांच की जाए। माई-नडोम्बे प्रांत की गवर्नर रीता बोला दुला ने रॉयटर्स को बताया कि यह घटना रात में नौकायन के कारण हुई।

पहले भी हो चुके हैं हादसे

बता दें कि, कांगो में इस तरह के हादसे पहले भी होते रहे हैं। नाव से जुड़ो हादसों की खबरें पहले भी सामने आ चुकी हैं। देश में इस तरह के हादसों के पीछ अक्सर ओवरलोडिंग सबसे बड़ी वजह होती है। इससे पहले फरवरी में भी इस तरह का हादसा हुआ था, जब ओवरलोडेड नाव डूबने से दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

Filed under World

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.