Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

शहीद जवान के परिवार से मिले सीएम मोहन यादव, एक करोड़ रुपये और नौकरी देने का किया वादा

शहीद जवान के परिवार से मिले सीएम मोहन यादव, एक करोड़ रुपये और नौकरी देने का किया वादा

मध्य प्रदेश के सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने जम्मू में शहीद हुए छिंदवाड़ा के रहने वाले कबीर दास उईके के परिवार से शुक्रवार को मुलाकात की. सीएम ने 1 करोड़ रुपये की सहायता राशि और नौकरी देने का आश्वासन दिया.

प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव पुलपुलडोह में आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए कबीर दास उईके के परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया और शहीद को श्रद्धा सुमन अर्पित किए. इसके बाद सीएम छिंदवाड़ा रवाना हुए जहां वे आभार रैली और जनसभा में शामिल होंगे.

छिंदवाड़ा की जनता का आभार जताया आभार

लोकसभा चुनाव में कमलनाथ के गढ़ छिंदवाड़ा में मिली ऐतिहासिक जीत के बाद छिंदवाड़ा की जनता का आभार जताने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे.इस दौरान इमलीखेड़ा एयरस्ट्रिप पर मीडिया से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के बाद से पहली बार छिंदवाड़ा को जो स्थानीय सांसद मिला है इसके लिए मैं जनता का आभार जताने आया हूं. इसके साथ ही आगामी समय में होने वाले अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यहां प्रचंड वोटों से जीतेंगे.

इसके अलावा जम्मू कश्मीर में आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान कबीर दास उइके के परिजनों से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि छिंदवाड़ा में कम समय के भीतर ही दो शहादत हुई है, आज मैं शहीद के परिजनों से मिलने और उन्हें श्रद्धांजलि देने आया था.

बता दें कि 10 जून को कठुआ के सुखल गांव में आतंकी हमला हुआ था. हमले में ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के जवान कबीर दास उइके घायल हो गये थे. घायल सीआरपीएफ जवान को अस्पताल ले जाया गया. इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

 

Filed under India Madhya Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.