Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 28°C

नड्डा के बयान पर संघ प्रमुख भागवत की प्रतिक्रिया की खबर निराधार: RSS

नड्डा के बयान पर संघ प्रमुख भागवत की प्रतिक्रिया की खबर निराधार: RSS

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने उस खबर को निराधार बताया है, जिसमें दावा किया गया है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. लोकसभा चुनाव के दौरान नड्डा ने एक इंटरव्यू में भाजपा और आरएसएस के संबंधों को लेकर टिप्पणी की थी. इसी को लेकर एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि मोहन भागवत ने नड्डा के इस बयान को निजी टिप्पणी बताया है.

खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए सुनील आंबेकर ने एक्स पर लिखा, ‘यह समाचार पूर्णतः निराधार है. पूजनीय सरसंघचालक जी ने गोरखपुर में कोई सार्वजनिक वक्तव्य नहीं दिया है. वे वर्तमान में संघ के अंतर्गत प्रशिक्षण कार्यक्रम हेतु देशव्यापी प्रवास पर हैं.’

लोकसभा चुनाव के दौरान एक इंटरव्यू में जेपी नड्डा से आरएसएस और बीजेपी को लेकर सवाल किया गया था, जिसमें उन्होंने जवाब दिया था कि पार्टी लगातार तेजी से आगे बढ़ रही है. हम ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं, जहां संघ की आवश्यकता नहीं है. अब पार्टी अपने दम पर काम करने में सक्षम है. उन्होंने आगे कहा था कि संघ वैचारिक रूप से काम करता आया है और बीजेपी राजनीतिक संगठन के रूप में काम करता है.

गोरखपुर में संघ ने आयोजित किया प्रशिक्षण कार्यक्रम

हाल ही में उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया, जिसमें सरसंघचालक मोहन भागवत ने भी भाग लिया. इस दौरान संघ प्रमुख ने एसवीएम पब्लिक स्कूल में संघ के पूर्वी क्षेत्र के कार्यकर्ता विकास वर्ग में प्रशिक्षुओं से संवाद किया.

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.