Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का पहला गाना ‘तू’ हुआ रिलीज

अजय देवगन और तब्बू की फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ का पहला गाना ‘तू’ हुआ रिलीज

अजय देवगन और तब्बू काफी समय से अपनी मच अवेटेड अपकमिंग फिल्म ‘औरों में कहां दम था’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. जिसमें एक बाद फिर अजय और तब्बू की शानदार जोड़ी साथ अपना जादू चलाने वाली है. इस फिल्म को लेकर दोनों के फैंस भी काफी एक्साइटेड हैं और सिनेमाघरों में इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. कुछ दिनों पहले फिल्म का दमदार ट्रेलर जारी किया गया था, जिसको खूब पसंद किया गया था.

इसी बीच अब फिल्म का पहला शानदार गाना  ‘तू’ जारी हो चुका है, जिसमें अजय और तब्बू की रोमांटिक केमिस्ट्री के साथ-साथ दोनों के जवानी का किरदार निभा रहें शांतनु माहेश्वरी और सई मांजरेकर की केमिस्ट्री भी देखने को मिल रही है. गाने के वीडियो के साथ-साथ चारों कलाकारों के बीच की बॉन्डिंग को काफी पसंद किया जा रहा है. हाल ही में अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर इस गाने के जारी होने की जानकारी दी, जिसके साथ उन्होंने लिखा ‘कोई ना जो कर पाया, ओ वसुधा वो तू कर’.

जारी हुआ अजय और तब्बू का शानदार गाना 

इस गाने के बोल से लेकर गाने का सॉफ्ट म्यूजिक कमाल का है, जो फैंस के दिलों को छू रहा है. इस गाने का म्यूजिक ऑस्कर विजेता संगीतकार एम एम कीरावानी ने कंपोज किया है, जिसको सुखविंदर सिंह और जावेद अली ने अपनी शानदार आवाज से सजाया है और दर्शकों के सामने पेश किया. गाने के दिल छू लेने वाले बोल मनोज मुंतशिर ने लिखे हैं. कुछ ही घंटों पहले जारी हुए इस गाने के वीडियो पर अब तक काफी 8 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं, जो बढ़ते जा रहे हैं. साथ ही काफी बड़ी संख्या में लाइक्स और कमेंट्स भी देखे जा सकते हैं.

अगले महीने सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

इस गाने को सुनने और वीडियो में चारों कलाकारों की केमिस्ट्री देखने के बाद फिल्म को लेकर फैंस की एक्साइटेड में और ज्यादा बढ़ गई है. नीरज पांडे द्वारा निर्देशित ये फिल्म अगले महीने 5 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है. ये एक म्यूजिकल लव स्टोरी फिल्म है, जिसमें बीते दो दशक की कहानी को कुछ अलग अंदाज में दर्शकों के सामने पेश किया जाएगा. इससे पहले अजय देवगन और तब्बू ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ जैसी और कई हिट फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं.

 

Filed under Entertainment

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.