Skip to content
Saturday, October 31, 2026 Ahmedabad 24°C

30 जून से शुरू होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पीएम मोदी ने लोगों से विचार और सुझाव देने का किया आग्रह

30 जून से शुरू होगा ‘मन की बात’ कार्यक्रम, पीएम मोदी ने लोगों से विचार और सुझाव देने का किया आग्रह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 जून से ‘मन की बात’ फिर से शुरू करेंगे। मंगलवार को उन्होंने यह जानकारी दी। पीएम मोदी ने लोगों से अपने विचार और सुझाव साझा करने का आग्रह भी किया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर लिखा, “यह साझा करते हुए मुझे खुशी हो रही है कि चुनाव के कारण कुछ महीनों के अंतराल के बाद ‘मन की बात’ कार्यक्रम वापस आ गया है! इस महीने का कार्यक्रम रविवार, 30 जून को होगा।”

यहां साझा कर सकते हैं अपने सुझाव

पीएम मोदी ने कहा, “मैं आप सभी से इसके लिए अपने विचार और इनपुट साझा करने का आह्वान करता हूं। MyGov ओपन फोरम, नमो ऐप पर लिखें या 1800117800 पर अपना संदेश रिकॉर्ड करें।”

25 फरवरी को प्रसारित हुआ था आखिरी कार्यक्रम

‘मन की बात’ कार्यक्रम आखिरी बार 25 फरवरी को प्रसारित हुआ था। फिर लोकसभा चुनाव के दौरान आदर्श आचार संहिता की वजह से कार्यक्रम को बंद कर दिया गया था। कार्यक्रम की 110वीं कड़ी में मोदी ने पहली बार मतदान करने वालों से चुनाव में रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने की अपील की थी और कहा था कि उन्हें अपना पहला वोट देश के लिए डालना चाहिए।

 

Filed under India

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.