Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 26°C

‘आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली’, फेक मैसेज पर सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

‘आज रात 9:30 बजे से कट जाएगी आपके घर की बिजली’, फेक मैसेज पर सरकार ने लिया कड़ा एक्शन

सोशल मीडिया पर इस समय एक मैसेज ‘प्रिय ग्राहक, आज रात 9.30 बजे आपकी बिजली कट जाएगी’ देशभर में तेजी से वायरल हो गया था. इस मैसेज ने लोगों में चिंता और डर पैदा कर दिया है. इस मामले में बिजली विभाग और संबंधित अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने इस फर्जी मैसेज की सच्चाई की जांच की और पाया कि यह मैसेज पूरी तरह से गलत है. अधिकारियों ने बताया कि यह मैसेज केवल लोगों में घबराहट फैलाने के लिए किया गया था.

बिजली विभाग के अधिकारी ने कही ये बात

बिजली विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “हमने जांच की यह मैसेज फर्जी है और इसका कोई आधार नहीं है. हमारी टीम ने तुरंत इस मामले को साइबर सेल को सौंप दिया है, जो इस मैसेज के स्रोत का पता लगा रही है. हम लोगों से अपील करते हैं कि वे ऐसे फर्जी संदेशों पर विश्वास न करें और किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक नोटिस पर ही निर्भर रहें.”

सरकार ने फर्जी संदेश फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया है. साइबर सेल ने कुछ नंबरों की पहचान की है और संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है. शुरूआती जांच में पता चला है कि यह संदेश विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से तेजी से फैला है.

लोगों से सतर्क रहने की अपील

बिजली विभाग ने जनता को सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि यदि उन्हें इस प्रकार का कोई मेसेज मिले तो वे तुरंत विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करें और इसकी सूचना दें. विभाग ने सभी राज्यों के बिजली बोर्ड को भी निर्देश दिया है कि वे अपने ग्राहकों को इस तरह की अफवाहों के प्रति जागरूक करें और उनके खिलाफ सख्त कदम उठाएं.

इस घटना ने फिर से यह साबित किया है कि फर्जी खबरें और अफवाहें कितनी जल्दी फैल सकती हैं और लोगों को परेशान कर सकती हैं. सरकार और संबंधित विभागों की तत्परता और सख्ती ने इस बार जनता को राहत दी है, लेकिन यह भी जरूरी है कि आम नागरिक भी सतर्क रहें और इस तरह की खबरों की सच्चाई की जांच करें.

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.