Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 33°C

भारत में आज आपातकाल के 50 साल पूरे, सीएम मोहन ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

भारत में आज आपातकाल के 50 साल पूरे, सीएम मोहन ने बताया लोकतंत्र का काला अध्याय

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा 25 जून, 1975 में भारत पर थोपे आपातकाल के आज 50 साल पूरे हो गए. आपातकाल की 50वीं बरसी पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि आपातकाल लोकतंत्र का काला अध्याय है.

‘मां भारती की साहसी संतानों ने यातनाएं सहकर लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया’

मध्य प्रदेश सीएम ने कहा कि, 1975 में आज ही के दिन (25 जून को) इंदिरा गांधी की सरकार ने देश पर आपातकाल थोप दिया था. तब मां भारती की साहसी संतानों ने ही कड़ा प्रतिरोध किया और यातनाएं सहकर भी लोकतंत्र को पुनर्स्थापित किया. लोकतंत्र के लिए समर्पित सभी विभूतियों को शत्-शत् नमन करता हूं.

’25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र में कभी भुलाया नहीं जा सकता’ 

राज्य के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आपातकाल के 50 साल पूरे होने पर कहा कि 25 जून 1975 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐसा काला अध्याय है, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता. केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा, दंभ से भरी निरंकुश कांग्रेस सरकार ने संविधान की मर्यादा को तार-तार किया, अभिव्यक्ति की आजादी का गला घोंटा.

‘संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित लोग 25 जून को कभी नहीं भूल पाएंगे’

शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, भारत की लोकतांत्रिक परंपराओं पर विश्वास रखने वाले और देश के संविधान की गरिमा के प्रति समर्पित लोग, 25 जून को कभी नहीं भूल पाएंगे. आपातकाल में जेल गए लोकतंत्र सेनानियों की मार्मिक कहानियां सुनकर आज भी हृदय में पीड़ा के निशान उभर आते हैं.

25 जून 1975 को थोपा गया आपातकाल देश में लगभग 19 माह लागू रहा

गौरतलब है कि आज ही के दिन 25 जून 1975 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने आपातकाल लागू किया था। इस दौरान अपने राजनीतिक विरोधियों सहित तमाम लोगों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया था। आपातकाल देश में लगभग 19 माह लागू रहा.

 

Filed under Madhya Pradesh India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.