click
One India News
  • Home
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
Reading: ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ वाले नारे से मचा बवाल, राष्ट्रपति तक पहुंची बात, क्या खत्म हो जाएगी सदस्यता?
Share
Aa
One India News
Aa
  • Top News
  • India
  • World
  • Elections
  • Cricket
  • Podcast
  • Business
  • Technology
  • Entertainment
  • Lifestyle
  • Education
  • Sports
  • Health
  • Agriculture
  • Religious
  • Utilitiy
Search
  • વિષયો
    • Top News
    • India
    • World
    • Elections
    • Cricket
    • Podcast
    • Business
    • Technology
    • Entertainment
    • Lifestyle
    • Education
    • Sports
    • Health
    • Agriculture
    • Utilitiy
    • Religious
Follow US
  • Advertise
© 2023 One India News. All Rights Reserved.
One India News > News > India > ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ वाले नारे से मचा बवाल, राष्ट्रपति तक पहुंची बात, क्या खत्म हो जाएगी सदस्यता?
India

ओवैसी के ‘जय फिलिस्तीन’ वाले नारे से मचा बवाल, राष्ट्रपति तक पहुंची बात, क्या खत्म हो जाएगी सदस्यता?

असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने दुआ पढ़ी और जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। इसको लेकर बीजेपी ने उनकी जमकर आलोचना की। वहीं अब उनकी शिकायत राष्ट्रपति से की गई है।

Last updated: 2024/06/26 at 2:08 PM
One India News Team
Share
4 Min Read
SHARE

प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार 25 जून को सांसद पद की शपथ ली। इस दौरान उन्होंने जय फिलिस्तीन का नारा लगाया। इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है। ओवैसी की संसद सदस्यता रद्द करने के लिए राष्ट्रपति को शिकायत दर्ज कराई गई है। बता दें कि हैदराबाद लगातार पांचवीं बार सांसद बने ओवैसी ने मंगलवार को लोकसभा में उर्दू में शपथ ली। शपथ लेने से पहले दुआ भी पढ़ी। शपथ के बाद उन्होंने जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन के नारे लगाए। ओवैसी के इस नारे के एनडीए के सांसदों ने कड़ा विरोध दर्ज कराया।

Contents
राष्ट्रपति से सदस्यता रद्द करने की मांगक्या कहता है अनुच्छेद 102दूसरे देश के प्रति निष्ठा दिखाने पर जा सकती है सदस्यता

शपथ के बाद प्रोटेम स्पीकर ने चेयर से कहा कि ओवैसी की शपथ का मूल पाठ ही रिकाॅर्ड में लिया जाएगा। बाकी अन्य सभी चीजों को हटा दिया जाएगा। शपथ के बाद उठे विवाद को लेकर ओवैसी ने कहा कि उन्होंने सदन में जय फिलिस्तीन कहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग सदस्यों ने अलग-अलग बातें कही हैं। मैंने भी जय भीम, जय मीम, जय तेलंगाना और जय फिलिस्तीन कहा। इसमें गलत क्या है? मुझे संविधान के प्रावधान बताएं। महात्मा गांधी की फिलिस्तीन को लेकर क्या कहा था? ये भी बताया जाना चाहिए।

राष्ट्रपति से सदस्यता रद्द करने की मांग

ओवैसी के जय फिलिस्तीन के बाद सुप्रीम कोर्ट के वकील विष्णु शंकर जैन ने मंगवार को राष्ट्रपति को शिकायत की है। इसमें मांग की गई है ओवैसी की सदस्यता रद्द की जाए। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 102 और 103 के तहत भारत के राष्ट्रपति के समक्ष शिकायत दर्ज करवाई गई। जिसमें उनकी संसद सदस्यता रद्द करने की मांग की गई है।

A complaint has been filed before the President of India against Mr. Asaduddin Owaisi in terms of article 102 and 103 of the constitution of india by Mr. Hari Shankar Jain seeking his disqualification as member of parliament. @rashtrapatibhvn @adv_hsjain

— Vishnu Shankar Jain (@Vishnu_Jain1) June 25, 2024

क्या कहता है अनुच्छेद 102

बता दें कि संविधान के अनुच्छेद 102 में अयोग्यता का प्रावधान है। इसके मुताबिक अगर कोई सांसद लाभ के पद पर है उसकी संसद सदस्यता जा सकती है। इसके अलावा कोई भी सांसद जो संसद द्वारा बनाए गए कानून के तहत अयोग्य ठहराया जाता है तो संसद सदस्यता भंग हो सकती है। ओवैसी के मामले में ऐसा कुछ नहीं है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि सुप्रीम कोर्ट के वकील द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत पर राष्ट्रपति कोई एक्शन लेगी या नहीं। हां अगर लोकसभा स्पीकर ओवैसी की नारेबाजी को आचार समिति के पास जांच के लिए भेजते है तो उनकी सदस्यता पर खतरा हो सकता है। क्योंकि आचार समिति सांसदों के आचरण से संबंधित शिकायतों की जांच करती हैं।

दूसरे देश के प्रति निष्ठा दिखाने पर जा सकती है सदस्यता

सुप्रीम कोर्ट के वकील अश्विनी कुमार दुबे बताते हैं कि संविधान के अनुच्छेद 102 के तहत सदस्यों की अयोग्यता की कुछ शर्तें हैं. इसमें से एक शर्त यह भी है कि अगर भारत के अलावा किसी दूसरे देश के प्रति किसी सदस्य की आस्था या विश्वास हो तो उस परिस्थिति में कोई सदस्य अयोग्य होता है. इसके अलावा लोकसभा सचिवालय के नियम के अनुसार शपथ का मजमून पहले से तय है. उसकी भाषाएं तो अलग-अलग हो सकती हैं पर प्रतिज्ञा का फॉर्मेट एक ही है, वह चाहे हिन्दी-अंग्रेजी या आठवीं अनुसूची में शामिल किसी अन्य भाषा में ही क्यों न हो. लेकिन अगर कोई सदस्य अगर दूसरे देश के प्रति आस्था दिखाता है तो उसे स्पीकर अयोग्य घोषित कर सकते हैं.

You Might Also Like

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार

बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार

असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर

लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित

“दोस्ती की आड़ में छुरेबाजी बर्दाश्त नहीं” — बिजनौर में CM योगी का सख्त संदेश

TAGGED: 'Jai Palestine' slogan, 18th loksabha, Advocate Vishnu Shankar Jain, AIMIM, AIMIM chief, Asaduddin Owaisi, breakingnews, hindinews, hydrabad, indian president, oneindianews, oneindianewscom, Owaisi's membership, Supreme Court lawyer

Sign Up For Daily Newsletter

Be keep up! Get the latest breaking news delivered straight to your inbox.
[mc4wp_form]
By signing up, you agree to our Terms of Use and acknowledge the data practices in our Privacy Policy. You may unsubscribe at any time.
One India News Team June 26, 2024
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link
Share
Previous Article NDA उम्मीदवार ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुने गए, ध्वनि मत से हुआ फैसला
Next Article ओवैसी की जुबान काटने वाले को इनाम दूंगा, बीजेपी विधायक नितेश राणे का विवादित बयान

ad1 300×250

Stay Connected

235.3k Followers Like
69.1k Followers Follow
56.4k Followers Follow
136k Subscribers Subscribe
- Advertisement -

Latest News

गुजरात पुलिस का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन म्यूल हंट 1.0’ में 2289 करोड़ की साइबर ठगी का पर्दाफाश, 638 आरोपी गिरफ्तार
India Top News June 1, 2026
बलरामपुर हिंसा: मामूली विवाद से भड़की खौफनाक वारदात, युवक की मौत के बाद चक्काजाम, 6 आरोपी गिरफ्तार
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026
असम नलबाड़ी मर्डर केस: बहन को बचाने में गई युवक की जान, मुख्य आरोपी रोज अली पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Assam India Top News June 1, 2026
लखनऊ में CM योगी का बड़ा संदेश: बच्चों को मोबाइल नहीं, रचनात्मकता की ओर करें प्रेरित
India Top News Uttar Pradesh June 1, 2026

We influence 20 million users and is the number one business and technology news network on the planet

  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand
  • Andaman Nicobar
  • Andhra Pradesh
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Bihar
  • Chandigarh
  • Chhattisgarh
  • Delhi
  • Goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Jammu and Kashmir
  • Jharkhand
  • Karnataka
  • Kerala
  • Ladakh
  • Madhya Pradesh
  • Maharashtra
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Nagaland
  • Odisha
  • Punjab
  • Rajasthan
  • Sikkim
  • Tamil Nadu
  • West Bengal
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttar Pradesh
  • Uttarakhand

Subscribe to our newsletter to get our newest articles instantly!

Loading
One India News
Follow US

© 2023 One India News. All Rights Reserved.

  • Privacy Policy

We use cookies to personalise content and ads, to provide social media features and to analyse our traffic. We also share information about your use of our site with our social media, advertising and analytics partners who may combine it with other information that you’ve provided to them or that they’ve collected from your use of their services. .

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Register Lost your password?
One India News
Powered by  GDPR Cookie Compliance
Privacy Overview

This website uses cookies so that we can provide you with the best user experience possible. Cookie information is stored in your browser and performs functions such as recognising you when you return to our website and helping our team to understand which sections of the website you find most interesting and useful.

Strictly Necessary Cookies

Strictly Necessary Cookie should be enabled at all times so that we can save your preferences for cookie settings.