Skip to content
Friday, October 30, 2026 Ahmedabad 32°C

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 27 की मौत, कई घायल

यूपी के हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़, 25 महिलाओं समेत 27 की मौत, कई घायल

उत्तर प्रदेश के हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग के दौरान भगदड़ मच गई। भगदड़ में 27 लोगों से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सीएमओ ने बताया कि उनके अस्पताल में 27 लोगों के शव आए हैं जिनमें से 25 महिलाएं हैं।हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। घायलों को एटा के मेडिकल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

स्थानीय लोग 50 से ज्यादा मरने की जता रहे आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, सिकंदराराऊ के मंडी के पास फ़ुलरई गांव में भोले बाबा के सत्संग के समापन के दौरान भगदड़ मचने से 27 से अधिक लोगों मौत हो गई। एटा मेडिकल कॉलेज में 25 महिलाओं और बच्चों के शव पहुंचे हैं। स्थानीय लोग 50 से अधिक की मौत की आशंका जता रहे हैं।

सीएम योगी ने मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार से मांगी रिपोर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हुई घटना का संज्ञान लेते हुए अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार से विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। साथ ही पुलिस प्रशासन से जुड़े वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल मौके पर भेजकर राहत कार्य तेज करने और घायलों के इलाज आदि की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Other States

News from every corner of India.