Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 33°C

जर्मनी के हैम्बर्ग पहुंचा भारतीय युद्धपोत INS तबर, कई तरह के हथियारों और सेंसर से है लैस

जर्मनी के हैम्बर्ग पहुंचा भारतीय युद्धपोत INS तबर, कई तरह के हथियारों और सेंसर से है लैस

भारत का युद्धपोत आईएनएस तबर (INS Tabar) तीन दिवसीय यात्रा पर जर्मनी के हैम्बर्ग (Hamburg) पहुंचा है। यह यात्रा दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग बढ़ाने के व्यापक प्रयासों के तहत की गई है।

भारतीय नौसेना ने क्या कहा?

भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने कहा कि भारत और जर्मनी के बीच साझा मूल्यों, लोकतांत्रिक सिद्धांतों और वैश्विक शांति एवं सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता की नींव पर बने रिश्ते हैं। यह जहाज कई तरह के हथियारों और सेंसर से लैस है और भारतीय नौसेना के सबसे शुरुआती स्टील्थ फ्रिगेट में से एक है।

दोनों देशों की नौसेनाएं करेंगी अभ्यास

आईएनएस तबर भारतीय नौसेना के पश्चिमी बेड़े का हिस्सा है जो पश्चिमी नौसेना कमान के तहत मुंबई में स्थित है। भारतीय नौसेना ने कहा कि जहाज के हैम्बर्ग से रवाना होने पर दोनों नौसेनाएं समुद्री साझेदारी अभ्यास भी करेंगी। जहाज की कमान कैप्टन एमआर हरीश के हाथ में है।

रिमपैक अभ्यास में भाग ले रहा नौसेना का पी-8आई विमान

भारतीय नौसेना का पी 8आई विमान बहुपक्षीय अभ्यास, रिम ऑफ द पैसिफिक (रिमपैक) 2024 में अमेरिका के ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर में सैन्य अभ्यास में भाग ले रहा है। ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर-हिकम हवाई के ओहू द्वीप पर एक अमेरिकी सैन्य अड्डा है।

बहुपक्षीय अभ्यास के दौरान अमेरिकी सेना और अन्य भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ एंटी सबमरीन मिशन को अंजाम देने के बाद भारतीय नौसेना पी 8आई को ज्वाइंट बेस पर्ल हार्बर, हिकम एयरफील्ड हवाई में उतरते हुए देखा गया।

Filed under India World

Share this story

Latest News

Explore Districts

News from every corner of Gujarat.