Skip to content
Tuesday, October 27, 2026 Ahmedabad 35°C

अलीगढ़ में लव जिहाद, आकाश बनकर हिन्दू लड़की का शोषण करता रहा आवारा आकिब, गिरफ्तार

अलीगढ़ में लव जिहाद, आकाश बनकर हिन्दू लड़की का शोषण करता रहा आवारा आकिब, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में लव जिहाद का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया है। आकिब ने आकाश बनकर हिन्दू लड़की को फंसा लिया और दो साल से भी अधिक समय तक उसका शोषण किया। विरोध पर उसे नशे की दवाएं दीं। तमंचे से धमकाकर रेप किया। जबरन कन्पर्जन को धमकाया। जानकारी होने पर हिन्दू संगठन मैदान में उतर आए और जिहादी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जबरन कन्वर्जन सहित कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आकिब को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, हिन्दू युवती को सोशल मीडिया के जरिए लव जिहाद के जाल में फंसाने वाला आकिब अलीगढ़ में सराय रहमान मछली वाली गली का रहने वाला है। इलाके में वह आवारगी के लिए बदनाम है। पीड़ित युवती ने पुलिस को बताया कि व्हाट्सएप मैसेज के जरिए युवक ने अपना नाम आकाश बताकर दोस्ती की थी। उसके बाद वह उसके जिहादी जंजाल में फंसती चली गई।

आकिब ने आकाश बनकर उसे प्यार और शादी का झांसा दिया। इसके बाद उसे दो साल से भी अधिक समय यौन शोषण का शिकार बनाया। आकाश का नाम आकिब होने और उसके मुस्लिम होने की सच्चाई जब उसके सामने आई तो उसने विरोध में आवाज उठाई। इस पर आकिब ने उस पर तरह-तरह से अत्याचार करने शुरू कर दिए। उसे जबरन नशे की दवाएं खिलाई गईं। तमंचे से डराकर उसके साथ लगातार रेप किया गया। पुलिस में शिकायत करने पर पीड़िता के परिवार के सफाए की धमकी दी। वह जबरन कन्वर्जन कराकर निकाह करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने हिम्मत करके पुलिस में कार्रवाई के लिए दस्तक दे दी।

मामले की जानकारी होते ही अलीगढ़ के हिन्दू संगठन मैदान में उतर आए। विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने पूर्व मेयर शकुंतला भारती के साथ थाना बन्नादेवी पुलिस ने दोषी आकिब के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। सीओ-2 अलीगढ़ ने मीडिया को जारी बयान में जानकारी दी है कि पीड़िता की शिकायत पर पहचान छिपाकर निकाह को दबाव बनाने और शोषण करने के मामले में आकिब के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

Filed under India Uttar Pradesh

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.