Skip to content
Wednesday, October 28, 2026 Ahmedabad 32°C

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, 26 जुलाई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर नहीं मिली राहत, 26 जुलाई तक बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

दिल्ली शराब घोटाले मामले में पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को कोर्ट से फिर रहात नहीं मिली है। दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट से मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी गई है। मनीष सिसोदिया को सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश किया गया।

कविता की न्यायिक हिरासत भी 26 जुलाई तक बढ़ाई गई

इसके साथ ही दिल्ली शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में BRS नेता के. कविता के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर राउज ऐवन्यू कोर्ट ने संज्ञान लिया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने के. कविता को 26 जुलाई को दोपहर 2 बजे कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश करने को कहा है। कोर्ट ने शराब घोटाले से जुड़े CBI के मामले में कविता की न्यायिक हिरासत 26 जुलाई तक बढ़ा दी है।

पिछले साल 26 फरवरी को गिरफ्तार हुए थे सिसोदिया

बता दें कि आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया को 26 फरवरी, 2023 को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-2022 से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार किया था। इसके बाद सिसोदिया ने अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

CBI के बाद ED ने भी पूर्व डिप्टी सीएम को किया था गिरफ्तार

एक सप्ताह बाद ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भी सीबीआई द्वारा दर्ज की गई एफआईआर के आधार पर आरोपपत्र दाखिल किया और सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद से लगातार इस मामले में सुनवाई हो रही है। इस बीच मनीष सिसोदिया की कई बार तबीयत भी बिगड़ी और उन्होंने परिवार से मिलने की मांग भी की। कोर्ट ने उनकी इस मांग को स्वीकार भी किया।

Filed under India

Share this story

Latest News

Explore States

News from every corner of India.